Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

बसों के जरिए जंतर-मंतर पहुँचा 200 किसानों का जत्‍था, शाम 5 बजे तक होगा प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और पुलिस से अनुमति मिलने के बावजूद जंतर मंतर पर किसानों का पहले ही दिन प्रदर्शन फुस्स नजर आ रहा है। सुबह 11 बजे से 200 किसानों का प्रदर्शन शुरू होना था, लेकिन 12 बजे के बाद शुरू हो पाया, क्योंकि प्रदर्शनकारी समय पर जंतर मंतर नहीं पहुँचे।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार सुबह राकेश टिकैत समेत 200 किसान सिंघु बॉर्डर से ही देरी से निकले तो रास्ते में उनकी बस खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें दूसरी बस से रवाना किया गया। इसके चलते बसों के जरिये 200 किसान 12 बजे के आसपास दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचे। 200 किसानों में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ भाकियू नेता राकेश टिकैत भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 4 बसों के जरिये 200 किसान धरना प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पहुँचे हैं, शाम बजे सभी किसानों को वापस सिंघु बॉर्डर छोड़ना होगा। ये सभी किसान बसों के जरिये वापस भेजे जाएंगे।

  • गौरतलब है कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह से वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर कुछ देर बाद 200 किसानों का धऱना प्रदर्शन शुरू होगा।

  • दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर (सिंघु, टीकरी, शाहजहांपुर और गाजीपुर) पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है।  बृहस्पतिवार से आगामी 9 अगस्त तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दिल्ली पुलिस की ओर से मिल गई है। 200 किसानों का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
  • प्रदर्शनस्थल जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है।
  • 26 जनवरी को लाल किला हिंसा जैसी स्थितियों से निपटने की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जंतर मंतर से संसद महज 150 मीटर की दूरी पर है। हम वहां अपना संसद सत्र आयोजित करेंगे। हमें गुंडागर्दी से क्या लेना-देना? क्या हम बदमाश हैं?
  • 200 किसानों को लेने के लिए बस सिंघु बॉर्डर पहुंची है। इस दौरान राकेश टिकैत ने भी बात की।
  • बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल के निर्देश पर दिल्ली पुलिस और किसान प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति बनी। दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति के तौर पर 200 प्रदर्शनकारी 9 अगस्त तक रोजाना जंतर-मंतर पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन कर सकेंगे।
  • बताया जा रहा है कि जंतर मंतर जाने वाले 200 किसानों की बसों को सिंघु बॉर्डर पर रोका जाएगा। यहां बसों में बैठे प्रदर्शनकारियों व उनके आधार कार्डों की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी देखेगी कि 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी बसों में तो नहीं बैठे हैं। इसको लेकर भारी संख्या में पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए गए हैं।

jagran

इस तरह किए गए हैं सुरक्षा के इंतजाम

  • बृहस्पतिवार से संसद घेराव के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नई दिल्ली जिले में तकरीबन प्रत्येक मार्ग पर मजबूत बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस व पैरामिलिट्री की तैनाती  है।
  • पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने बुधवार देर शाम पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर कहा कि जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं, उन्हें भी गुरुवार सुबह आठ बजे वर्दी में जंतर-मंतर पर पहुंचना होगा। वहीं, जो पुलिसकर्मी दिल्ली में घर पर हैं और एक घंटे में जंतर-मंतर तक पहुंच सकते हैं, उन्हें कभी भी वहां बुलाया जा सकता है।

ऑफ ड्यूटी वाले पुलिस कर्मी भी जंतर मंतर पर होंगे तैनात

  • कृषि सुधार कानूनों के विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति प्रदर्शनकारियों को मिलने के बाद दिल्ली पुलिस चौकन्नी हो गई है। बुधवार देर शाम को पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी कर कहा गया है कि जो पुलिस कर्मी आफ ड्यूटी पर हैं उन्हें भी जंतर मंतर पर बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वर्दी में तैनात होना होगा ।
  • इसके अलावा जो पुलिस कर्मी दिल्ली में अपने घर में हैं और एक घंटे में जंतर मंतर पहुंच सकते हैं। उन्हें किसी भी जंतर मंतर बुलाया जा सकता है। आदेश में कहा गया है कि सभी पुलिस कर्मी सभी यूनिट के दंगा रोधी गतिविधियों को रोकने तैयार रहेंगे । इसके लिए आंसू गैस के गोले, लाठी आदि वो अपने साथ लेकर ड्यूटी पर तैनात होंगे ।
  • बताया गया है कि दिल्ली पुलिस की निगरानी में बस के जरिये प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे।दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर से रोजाना बसों के जरिये दिल्ली आएंगे। इसके अलावाक, एक एसयूवी में 6 किसान नेता अलग से पहुंच सकेंगे। तय अवधि के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की सीमा पर भेज दिया जाएगा। वहीं, जरूरत पड़ने पर आसपास के 7 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!