Breaking News :
>>‘श्रेक 5’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 30 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त को लेकर तैयारियां तेज, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार में होटल अलकनंदा को उत्तराखंड को सौंपेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, देहरादून/ हरिद्वार। उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में परिसंपत्तियों के बंटवारे में उत्तराखंड के हिस्से में आए होटल अलकनंदा को राज्य को सौंपेंगे।

साथ ही वह उत्तर प्रदेश के नवनिर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मध्य बैठक हो सकती है, जिसमें परिसंपत्तियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सहमति बन सकती है। साथ ही यह उम्मीद भी जगी है कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच पिछले वर्ष नवंबर में हुई बैठक में तमाम बिंदुओं पर बनी सहमति के संबंध में जल्द ही उप्र की ओर से शासनादेश जारी कर दिए जाएं।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे के मामले में तब तेजी आई, जब वर्ष 2017 में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। इस सिलसिले में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव स्तर की बैठकों के बाद गत वर्ष 18 नवंबर को उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मध्य बैठक हुई।

इसमें परिसंपत्तियों से जुड़े कई विषयों पर सहमति बनी। इसके बाद परिवहन निगम, वन विकास निगम समेत कुछ अन्य विभागों से जुड़े मामलों में राज्य को हक मिल गया। बावजूद इसके कई विषयों पर अभी उप्र की ओर से शासनादेश नहीं हो पाए हैं।

पिछली बैठक में हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले में सिंचाई विभाग की 1002 हेक्टेयर भूमि और 531 आवासीय-अनावासीय भवन उत्तराखंड को हस्तांतरित किए जाने पर सहमति बनी थी।

इनका अभी हस्तांतरण नहीं हो पाया है। साथ ही चम्पावत जिले के बनवसा में नवीन बैराज का निर्माण, ऊधमसिंह नगर में धौरा, बैगुल व नानकसागर जलाशय में पर्यटन व जलक्रीड़ा और हरिद्वार में पुरानी ऊपरी गंग नहर में वाटर स्पोट्र्स की अनुमति के संबंध में भी आदेश नहीं हो पाए हैं।

इसके अलावा ऊर्जा, आवास, वित्त, कृषि, मत्स्य, औद्योगिक विकास विभाग से जुड़े कई विषयों पर सहमति बनी थी। इनमें भी कुछ में शासनादेश होने हैं तो कुछ में बात आगे बढऩी है।

यह भी माना जा रहा है कि दोनों राज्यों के मध्य संभावित बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परिसंपत्तियों के बंटवारे से जुड़े विषयों पर तेजी से कार्रवाई का आग्रह कर सकते हैं। तीन मई को यमकेश्वर ब्लाक के बिथ्याणी में उप्र के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि परिसंपत्तियों के जो मामले 21 वर्ष में नहीं निबटे, उन पर 20 मिनट की बैठक में सहमति बन गई। उन्होंने पिछले वर्ष नवंबर में हुई बैठक का उद्धरण देते हुए यह बात कही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!