Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

छोटी उम्र में की पहाड़ों से दोस्ती, एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, मिला पद्मभूषण सम्मान

देहरादून। जिंदगी एवरेस्ट की तरह है। इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। लेकिन मुसीबतों से हारने के बजाय चुनौतियों का सामना करना असली खिलाड़ी की पहचान है। पहली भारतीय महिला पर्वतारोही बछेंद्री पाल की इसी सोच के चलते उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बछेंद्री पाल ने इस पुरस्कार को महिला शक्ति को समर्पित किया है। वहीं, उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को भी पद्मश्री पुरस्कार मिला है। देश के शीर्ष पुरस्कारों के लिए प्रदेश की दो हस्तियों का चयन होना प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है।

 

बछेंद्री पाल के सफर पर एक नजर
बछेंद्री ने 12 वर्ष की छोटी उम्र से ही पर्वतारोहण की शुरुआत की थी। 1984 में भारत का चौथा एवरेस्ट अभियान शुरू हुआ। इसमें बछेंद्री समेत सात महिलाओं व 11 पुरुषों की टीम ने हिस्सा लिया। इस टीम ने 23 मई 1984 को 29,028 फुट (8,848 मीटर) की ऊंचाई पर सागरमाथा एवरेस्ट पर भारत का झडा लहराया था। इसी के साथ बछेंद्री पाल एवरेस्ट पर फतेह करने वाली दुनिया की 5वीं व भारत की पहली महिला बनी।
उन्होंने 1994 में गंगा नदी में हरिद्वार से कलकत्ता तक 2,500 किमी लंबे नौका अभियान का नेतृत्व भी किया। हिमालय के गलियारे में भूटान, नेपाल, लेह और सियाचिन ग्लेशियर से होते हुए काराकोरम पर्वत श्रृंखला पर समाप्त होने वाला 4,000 किमी लंबा अभियान भी उन्होंने पूरा किया, जिसे इस दुर्गम क्षेत्र में प्रथम महिला अभियान माना जाता है। बछेंद्री पाल उत्तरकाशी की रहने वाली हैं।
प्रीतम भरतवाण के सफर पर एक नजर 
देहरादून जिले के रायपुर ब्लॉक के सिला गांव के रहने वाले हैं। छह साल की छोटी उम्र से लोकगीत गाना शुरू कर दिया था। 1988 से ऑल इंडिया रेडियो से जुड़ गए थे। 150 से ज्यादा एलबम निकाल चुके हैं। ढोल सागर में पारंगत माने जाते हैं।
वहीं सम्मान मिलने पर बछेंद्री पाल ने कहा कि पद्मभूषण पुरस्कार मिलना बेहद गौरव का क्षण है। लेकिन, मैं ये पुरस्कार महिला शक्ति को समर्पित करती हूं। आज बछेंद्री पाल की तरह लाखों बछेंद्री तैयार हो चुकी हैं, जो सिर्फ पर्वत की ऊंचाई नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में आसमान छू रही हैं।
प्रीतम भरत्वाण ने कहा कि लोक कलाकार का सम्मान उत्तराखंड की लोककला का सम्मान है। मेरे जीवन का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक कला एवं जागर का संरक्षण है, ताकि आने वाली पीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!