Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

9वें ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ़ जर्नलिज्म की शुरुआत

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 फरवरी 2021, चण्डीगढ़। कोरोना काल में वैसे तो सभी लोगो ने अपनी सशक्त भूमिका निभाई है और देश के लोगों ने दिखा भी दिया की वो एक दूसरे से किस तरह जुड़े हुए है, खासकर मज़दूरों की मदद करना हो या डॉक्टर को प्रोत्साहित करना हो या एक दूसरे के घर में खाना भी पहुंचना हो यह सब बातें हमे देखने को नहीं मिलती अगर मीडिया इन परेशानियों व मदद को नहीं दिखाती। कोरोना काल ने हमे संगठित होना तो सिखाया और इस संगठन को दिखाने के लिए जर्नलिस्म ने बहुत अहम भूमिका निभाई, क्योंकि जर्नलिस्ट का कोई धर्म नहीं होता वो बस अपनी कलम का सिपाही होता है, वह आईना होता है जो सच्चाई को अपनी दूरदर्शिता से पहचान जाता है यह कहना था 9वें ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ़ जर्नलिज्म में एएएफटी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ0 संदीप मारवाह का। उन्होंने आगे कहा की पत्रकारिता का अर्थ है सच्चाई को सामने लाना चाहे वो किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुडी हो, फिल्मों से या आम इंसान की परेशानियों से। इस वेबिनार में कई जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल के. एम. सेठ, पलेस्टाइन एम्बेसी के मीडिया एडवाइजर एबेद एलराजे अबु जजेर, लिसोथो की हाई कमिश्नर लीनो मॉलिस माबूसेला, जर्नलिस्ट के. जी. सुरेश, शोभित यूनिवर्सिटी के चांसलर कुंवर शेखर विजेंद्र, ईरान एम्बेसी के कल्चरल कॉउन्सिल मोहम्मद अली रब्बानी और मोबाइल एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन भूपेश रसीन शामिल हुए। 
लेफ्टिनेंट जनरल के. एम. सेठ ने कहा कि कोरोना में मीडिया ने विश्वसनीयता का जो परिचय दिया है वो अतुलनीय है क्योंकि उसने बिना वक़्त देखे हर खबर से लोगों को रूबरू करवाया है, ग्लोबल जर्नलिस्म फेस्टिवल उन सभी जर्नलिस्ट को सल्यूट करता है जिन्होंने इस बुरे समय में भी अपनी ड्यूटी को अच्छे से निभाया।मोहम्मद अली रब्बानी ने कहा की पिछले दिनों डिजिटल मीडिया ने जो भूमिका निभाई है उसे में सलाम करता हूँ, डिजिटल मीडिया ने सभी देशों को मुश्किल घड़ी में एक साथ लाने कि कोशिश की है और एक सेतु का काम किया है। लीनो मॉलिस ने कहा कि मीडिया एक ऐसी पावर बन चुका है जो किसी को भी अर्श और फर्श दिखा सकता है और एक दूसरे को जोड़ भी सकता है पर हमारी कोशिश यही होनी चाहिए की हम सच्चाई को दिखाए क्योंकि कलम की ताकत तलवार की धार से तेज़ होती है। पहले दिन के दूसरे वेबिनार में स्लोवेनिया के राजदूत मेरजन सेन्सेन, एक्टर मुकेश त्यागी, एडिटर आर. पी. रघुवंशी और तीसरे वेबिनार में फेरिस एंटरटेनमेंट के फाउंडर पीटर फेरिस, फिल्म मेकर नरेंद्र गुप्ता, फिल्म डायरेक्टर प्रीति त्रिपाठी ने भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!