Breaking News :
>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट
उत्तराखण्ड

एनआइटी छोड़कर घर जाने वाले 900 छात्रों को प्रबंधन का बुलावा

श्रीनगर, गढ़वाल : व्यवस्थाओं से खफा होकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) से 900 छात्र-छात्राओं के एक साथ घर चले जाने से प्रबंधन की नींद उड़ी हुई है। प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों को ई-मेल कर वापस आने का बुलावा भेजा है। साथ ही अनुशासन का डर भी दिखाया है।

हालांकि छात्र-छात्राओं की तरफ से देर रात तक कोई रेस्पांस नहीं मिला था। संस्थान में पूरे दिन इसको लेकर बैठकों का दौर चलता रहा। इधर, घटनाक्रम के बाद किरकिरी से बचने के लिए राज्य सरकार ने गढ़वाल मंडल के आयुक्त शैलेश बगोली को मसले का समाधान का जिम्मा सौंप दिया है।

देश की कुल 31 एनआइटी में रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर खड़े इस संस्थान में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं स्थायी परिसर का निर्माण जल्द शुरू कराने और तब तक अस्थायी परिसर अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। इसको लेकर 19 दिनों तक कक्षाओं का बहिष्कार करने के बाद बीते रोज 900 छात्र-छात्राएं संस्थान छोड़कर अपने घर चले गए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय, उत्तराखंड की राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ई-मेल के जरिये अपनी दिक्कतें बताई हैं।छात्र-छात्राओं के इस कदम से एनआइटी प्रबंधन सकते हैं।

बुधवार को आनन-फानन प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से संपर्क करने का प्रयास किया। कुलसचिव कर्नल सुखपाल सिंह ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं बिना बताए संस्थान से चले गए हैं, उनके अभिभावकों को ई-मेल से सूचित कर अपने बच्चों को तुरंत संस्थान भेजने के लिए कहा गया है। छात्रों को भी ई-मेल से सूचना देकर तुरंत लौटने को कहा गया है। उनका कहना था कि बिना अनुमति जाने वाले छात्रों के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है।

कमिश्नर को समस्या के समाधान का जिम्मा

छात्र-छात्राओं के श्रीनगर गढ़वाल स्थित एनआइटी छोडऩे का मामला तूल पकडऩे के बाद बुधवार को राज्य सरकार भी सक्रिय हो गई है। कहा जा रहा है कि, एनआइटी के स्थायी कैंपस के लिए भूमि जल्द मुहैया कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं की अन्य समस्याओं के समाधान का जिम्मा गढ़वाल मंडलायुक्त शैलेश बगोली को दिया गया है।

बुधवार को उन्होंने संस्थान के प्रबंधन से इस संबंध में वार्ता की। संपर्क करने पर मंडलायुक्त शैलेश बगोली ने बताया कि स्थायी कैंपस के लिए भूमि संबंधी दिक्कत के समाधान को शासन को सूचित किया जा रहा है। हॉस्टल तक पास-वे बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए मौजूदा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जा रहा है।

समस्या के समाधान के दिए गए निर्देश

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा.धन सिंह रावत के अनुसार एनआइटी को पर्वतीय क्षेत्र से हटाने की एक मुहिम भी चल रही है। राज्य सरकार इसे वहीं रखने के पक्ष में है। इसके लिए 122 एकड़ जमीन मुहैया कराई जा रही है। छात्रों की अन्य समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में आज केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ ही सीएम से भी वार्ता की गई।

वहीं अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा ओमप्रकाश का कहना है कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के लिए स्थायी कैंपस के लिए भूमि जल्द मुहैया कराई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!