Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
ताज़ा खबरेंदेश

कोलकाता में बहुमंजिली इमारत में लगी आग से 9 की मौत, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मार्च 2021, मंगलवार। कोलकाता में कोलाघाट इमारत की 13वीं मंजिल पर सोमवार शाम भयावह आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार दमकल कर्मी, रेलवे पुलिसकर्मी, एएसआइ समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं। इमारत में पूर्व व दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्यालय हैं और भूतल पर रेलवे का कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण केंद्र है। दमकल की 15 गाडि़यों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया। घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट करके कहा कि कोलकाता की एक इमारत में आग लगने से हुई दुर्घटना के कारण दुख को शब्दों बयां नहीं किया जा सकता। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति और संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि कोलकाता की इमारत में लगी आग के कारण लोगों की जान जाने से काफी दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में  शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना है। साथ ही उन्होंने कोलकाता में आग लगने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा कि कोलकाता में एक आग दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर काफी दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि कोलकाता में आग लगने की दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से मन व्यथित है। इस दुख की घड़ी में, मेरे विचार उन लोगों के परिवारों के साथ हैं, जिनकी जान चली गई है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भाजपा शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इस घटना को लेकर शोक प्रकट किया साथ ही उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आग की वजह जानने के लिए रेलवे ने चार अधिकारियों के नेतृत्व में एक उच्च स्तीय कमिटी का गठन किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!