Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्‍तराखंड में अस्सी फीसदी स्कूल संचालकों की माली हालत खराब – सरकार से लगाई मदद की गुहार

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 नवम्बर 2020, गुरुवार। कोरोना वायरस से पैदा हुए संकट की चपेट से प्रदेश के निजी स्कूल भी नहीं बच सके हैं। निजी स्कूल संचालकों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इनमें करीब 80 फीसद स्कूल ऐसे हैं, जिन्हें मदद न मिली तो स्कूल बंद हो सकते हैं। यह बात प्रिंसिपल प्रोग्रेसिव स्कूल्स एसोसिएशन की ओर से करवाए गए सर्वे में सामने आई है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से अब तक आठ महीने में निजी स्कूल बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। स्कूल के अलावा स्कूल से जुड़े व्यवसायी जिसमें राशन व्यापारी, सब्जी व्यापारी, होटल, ट्रांसपोर्ट समेत अन्य व्यवसाय भी स्कूल बंद होने से प्रभावित हुए हैं। बताया कि प्रदेशभर में 500 से ज्यादा सीबीएसई एवं सीआइसीएसई बोर्ड के स्कूल हैं, जिसमें 220 स्कूल देहरादून में ही हैं। इनमें करीब 80 फीसद स्कूल कोरोना से प्रभावित हुए हैं। अगर छात्रों ने फीस नहीं दी या सरकार ने मदद नहीं की तो ये स्कूल जल्द बंद हो जाएंगे। पांच फीसद स्कूल ऐसे हैं, जो अपनी जमा पूंजी पर कुछ समय ही चल सकेंगे। साथ ही 15 फीसद स्कूल ऐसे हैं जो शायद सभी घाटे ङोल जाएं, लेकिन उन्हें अपना सब कुछ दाव पर लगाना पड़ जाए।

कश्यप ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से पांच फीसद अभिभावक ही फीस दे रहे हैं। स्कूलों के पास संचालन के लिए दूसरा कोई साधन नहीं हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार आवासीय स्कूल एवं इससे जुड़े अन्य व्यवसाय को अकेले अक्टूबर महीने में करीब 50 करोड़ का नुकसान हुआ है।

दिवसीय स्कूलों को भी लॉकडाउन के समय में एक हजार 80 करोड़ का नुकसान हुआ। कश्यप ने बताया कि राज्य सरकार हर साल निजी स्कूलों से करीब छह हजार करोड़ का राजस्व कमाती है। हजारों छात्र हर साल विभिन्न राज्यों और देशों से छात्र दून में पढ़ाई करने आते हैं, लेकिन इस साल यह संख्या न के बराबर रह गई है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कश्यप ने कहा कि सरकार को निजी स्कूलों को कम से कम पांच साल तक बिल्डिंग, बस और पुर्निर्माण पर टैक्स में छूट देनी चाहिए। सभी अभिभावकों को पूरी फीस देने के आदेश दिए जाएं। स्कूल ट्रांसपोर्ट पर पांच साल तक रोड टैक्स न वसूला जाए। बिजली के बिल पर राहत मिले।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *