Breaking News :
>>वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी >>पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश>>मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन>>चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित>>गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर>>लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव>>कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन>>डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवायें देने के निर्देश>>जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण>>देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की माँग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छ: लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनायें : उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज
ताज़ा खबरेंदेश

ITBP बस हादसा : 6 जवान शहीद, 8 की हालत गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त, 2022, मंगलवार, श्रीनगर दक्षिण कश्मीर के जनपद अनंतनाग में पहलगाम के पास हुए एक सड़क हादसे में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के करीब 6 जवान शहीद हो गए जबकि 35 अन्य घायल हैं। घायलों में दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी शामिल हैं। घायलों में कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अनंतनाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी जवान वार्षिक अमरनाथ के सफल आयोजन के लिए यात्रा मार्ग पर तैनात थे। बलिदानियों व घायलों की पहचान फिलहाल जाहिर नहीं की गई है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की बस में सवार ये जवान जब चंदनबाड़ी से पहलगाम की ओर निकले तो रास्ते में पहलगाम मार्ग पर स्थित फ्रिसलन के पास बस ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। ऐसा बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल हो गए थे। ड्राइवर बस की स्पीड पर काबू नहीं पा सका और बस खाई में जा गिरी। बस लिद्दर नदी के किनारे गिरी। दुर्घटना के तुरंत बाद भी स्थानीय लोग बचाव कार्य के लिए खाई में उतर गए थे।

इस बीच आइटीबीपी के दूसरे जवानों, पुलिस व सेना को भी सूचित कर दिया गया। सभी ने बस में सवार सभी घायल जवानों को मुख्य सड़क तक लाया और वहाँ से उन्हें अनंतनाग जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने छह जवानों को बलिदानी घोषित कर दिया जबकि 35 का इलाज चल रहा है। घायलों में अभी भी कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक ने पहलगाम सड़क हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब छह जवानों की इस सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि 35 अन्य घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

जिन जवानों की हालत गंभीर बनी हुई थी, उन्हें अनंतनाग जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद हेलीकाप्टर के जरिए श्रीनगर सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!