Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तराखण्डदेहरादून

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र का सजग प्रहरी : ललित जोशी

आज का युवा कल विकसित भारत का नेतृत्व करेगा : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 जनवरी 2024, मसूरी। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्रुप के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

ललित जोशी ने छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। वर्षों के संघर्ष के उपरान्त 1947 को हमें आजादी प्राप्त हुई। उसके पश्चात 1950 को आज ही के दिन हमारा संविधान अस्तित्व में आया ओर हमने सर्वदलीय लोकतांत्रिक शासन प्रणाली को अपनाया। भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र का सजग प्रहरी है, जिसके उज्जवल प्रकाश में देश लोकतन्त्र के पथ पर तेजी से कदम बढ़ाते हुए एक मजबूत राष्ट्र के रुप में विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में सफल हुए हैं।

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि 26 जनवरी 1950 से हम इस दिवस को गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। हमारी युवा पीढ़ी को संविधान के अंतर्गत न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए देश को नई ऊंचाईयों की ओर ले जाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।

कार्यक्रम में सीआईएमएस कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर केदार सिंह अधिकारी, प्रधानाचार्या सुमन वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 800 से अधिक छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!