Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

75वें स्वतंत्रता दिवस पर आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा ध्वजारोहण एवं सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

  • 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम चंद्र जोशी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभ कामनायें प्रेषित की।[highlight] सभी सम्मानित जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें बहुत-बहुत एवं बधाई।
जय हिन्द। जय जवान। [/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अगस्त 2021, रविवार, देहरादून। आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम चंद्र जोशी द्वारा अपने कार्यालय एवं आवास में ध्वजारोहण एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाध्यापक महेश चन्द्र जोशी ने ध्वजारोहण किया। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, देश की रक्षा के लिया सरहदों पर खड़े माँ भारती के सच्चे सपूतों एवं शहीदों की सहादत को शत शत नमन कर, स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया।

इस शुभ अवसर पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी, सचिव घनश्याम चन्द्र जोशी एवं पत्रकार संगठन द्वारा संयुक्त रूप से [highlight]पूर्व प्रधानाध्यापक महेश चन्द्र जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में लम्बे समय तक सराहनीय योगदान के लिए “शिक्षा सेवा सम्मान – 2021” [/highlight]से सम्मानित किया गया।

[box type=”shadow” ]

[/box]

समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम चन्द्र जोशी के द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में लम्बा एवं अनूठा अनुभव रखने वाले तथा उत्तराखंड की पौराणिक सभ्यता, कला एवं धार्मिक/सामाजिक मन्यताओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत, [highlight]हिमालयन डिस्कवर न्यूज़ पोर्टल के संपादक, वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल को “पत्रकारिता सम्मान-2021”[/highlight] से सम्मानित किया गया।

समाज सेवा के क्षेत्र में एक चिर परिचित चेहरा, [highlight]राकेश बिजल्वाण [/highlight]जिन्होंने पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए, अनेक युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर उन्हें प्रोत्साहित करने के सराहनीय कार्य किये हैं, आज भी प्रयासरत हैं। कोरोना काल में राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ के गाँवों तक जरूरतमंदों को दवायें, खाद्य सामग्री एवं सैनेटिज़र आदि उपलब्ध करने का जो पुनीत कार्य कार्य इनके द्वारा किये जा रहे हैं, वह नितांत सराहनीय एवं प्रेरणाप्रद हैं। लेखन के प्रति रूचि रखने वाले राकेश बिजल्वाण, विचार एक नयी सोच न्यूज़ पोर्टल के संपादक हैं। समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम चन्द्र जोशी के द्वारा [highlight]कोरोना काल में किये गए सराहनीय कार्यों के लिए “कोरोना योद्धा सम्मान” [/highlight]से सम्मानित किया गया।

समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लम्बे समय से सराहनीय योगदान के लिए [highlight]श्रीमती गीता जोशी को “शिक्षा सेवा सम्मान – 2021”[/highlight] से सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने के लिए [highlight]डॉ० निशा जोशी को आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा “स्वास्थ्य सेवा सम्मान-2021” [/highlight]से सम्मानित किया गया।

स्पष्ठ एवं वेवाक पत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध, श्रमिक मन्त्र न्यूज़ पोर्टल के संपादक वरिष्ठ पत्रकार अलोक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डीडी न्यूज़ के रिपोर्टर अवधेश नौटियाल एवं क्राइम उत्तराखंड न्यूज़ के संपादक आशीष नेगी की भी इस सम्मान कार्यक्रम में विशेष भूमिका रही। कोरोना काल में वरिष्ठ पत्रकार अलोक शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

समिति के सचिव एवं आकाश ज्ञान वाटिका न्यूज़ पोर्टल के सम्पादक घनश्याम चंद्र जोशी द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त कर 75वें स्वतंत्रता दिवस-2021 की हार्दिक शुभकामनायें दी गयी।[highlight]आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया एवं स्वतंत्रता दिवस-2021 की हार्दिक शुभकामनायें दी।[/highlight]

कार्यक्रम में वरिष्ष्ठ नागरिक ए.पी. घिल्डियाल, चंद्र सिंह रावत, मनोज इष्टवाल, राकेश बिजल्वाण, अलोक शर्मा, आशीष नेगी, मनवीर सिंह कठैत, क्षेत्रीय पार्षद अमित भंडारी, सुरेंद्र पाल, एडवोकेट अनिल मिश्रा, तोमरजी, घनश्याम चंद्र जोशी, श्रीमती आशा जोशी, श्रीमती निर्मला जोशी, डॉ० निशा जोशी, प्रकाश जोशी, जी.सी. जोशी, मोनू शाह, आकाश जोशी सहित पूर्व सैनिकों एवं पत्रकारों ने शिरकत की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!