Breaking News :
>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी>>STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही : “अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार”>>मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश>>पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम>>आधी रात को छात्रों के बीच पहुँचा PM मोदी का संदेश, कहा : “आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार”
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

शिवगंगा एनक्लेव वासियों ने धूम धाम से मनयी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अगस्त 2021, रविवार, देहरादून। सहस्त्रधारा रोड, डांडालखौड़ स्थित “शिवगंगा एनक्लेव” के निवासियों ने रविवार को अपनी सोसाइटी “शिवगंगा एनक्लेव जनकल्याण समिति” के बैनर तले प्रस्तावित शिव मंदिर परिसर में सुबह 9:00 बजे अमृत महोत्सव के रूप में आजादी की 75वीं वर्षगाँठ को धूमधाम से मनाया। आजादी के इस महोत्सव के मौके पर “शिवगंगा एनक्लेव” की मातृ शक्ति और पुरूषों के साथ ही बच्चों की भी भारी संख्या में भागीदारी रही।

आज देशभर में रविवार यानी 15 अगस्‍त को 200 वर्षों की लंबी अंग्रेजी दास्‍ता से आजादी पाने का जश्‍न मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में आजादी के 75 में साल को शिवगंगा वासियों ने धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किये। वक्ताओं ने बताया कि हम अपने शहीदों के ऋणी हैं जिनकी वजह से आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। हमारे लिए आजादी एक अवसर के रूप में है हमें इस को अक्षुण्य बनाने बनाए रखने के लिए सतत प्रयास जारी रखने की जरूरत है। आजादी के 75 में वर्षगाँठ को पूरा देश इस बार अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। देश आजादी के 75 में साल में प्रवेश कर रहा है, यह सभी के लिए गर्व की बात है।

शिवगंगा एनक्लेव के झंडारोहण और अमृत महोत्सव के आयोजन में स्थानीय बालिकाओं और महिलाओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक प्रस्तुतियाँ दी।

झंडारोहण और अमृत महोत्सव के आयोजन की अध्यक्षता सोसायटी के संरक्षक डॉ० ओमप्रकाश नैथानी ने की, जबकि अन्य अतिथियों में श्री डी.एन. वर्मा और श्री हरीश चंद्र की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन “शिवगंगा एनक्लेव” के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट और संचालन महामंत्री निशीथ सकलानी ने किया।

कार्यक्रम में शोबन सिंह पंवार, केसर सिंह, अंकित राजपूत, प्रदीप कुमार, देवेंद्र सिंह चौहान, निर्मल साहनी, शोभित राठी, संजय शर्मा, शिवा थपलियाल, हर्ष गौड़, मनोज पटेल, रामसिंह डसिला, हरीश बर्थवाल, कमल गोसाईं, हरीश शर्मा, पुष्कर सिंह चौधरी, विनय भट्ट, श्रीमती शकुंतला गोसाईं, श्रीमती सरोजिनी सकलानी, श्रीमती ज्योति, श्रीमती राधा शर्मा, श्रीमती सुलेखा गौड़, श्रीमती आशु शर्मा, सुश्री गीतांजलि, श्रीमती नीलम उनियाल, श्रीमती दमयंती भारद्वाज, राजीव भटनागर, कुमारी नेहा, कुमारी गुंजन, श्रीमती कुसुम, श्रीमती पूजा यादव, कुमारी शोमिया, सुश्री प्रतिष्ठा, वर्चस्व राजपूत, सुश्री ज्योति शर्मा, सुश्री सुशीला शर्मा, सुश्री आराध्या, सुश्री वर्तिका, श्रीमती दीप्ति, श्रीमती पुष्पा नैथानी, श्रीमती भावना चौधरी, सिद्धार्थ सकलानी, गिरीश जोशी, आयुष बिष्ट, रजत गुसाईं, उज्जवल चौहान, कर्ण्व राठी, दक्ष राठी, श्रीमती संगीता डसिला, श्रीमती सुनीता कठैत, श्रीमती पिंकी, श्रीमती सुशीला जोशी, श्रीमती सुधा चौहान व श्रीमती पूनम शर्मा सहित अन्य दर्जनों लोगों ने भागीदारी की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!