Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
देश

देश में पिछले 24 घंटे में 70 हजार मामले सामने आए, रिकवरी रेट 74 फीसद के करीब

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में अब तक 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 53 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 69,652 मामले सामने आ गए हैं और 977 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान सर्वाधिक नौ लाख 18 हजार 470 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 28 लाख 336 हजार 926 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 86 हजार 395 एक्टिव केस है। इनमें से 20 लाख 96 हजार 665 मरीज ठीक हो गए हैं और 53 हजार 866 लोगों की मौत हो गई है। अब तक कुल तीन करोड़ 26 लाख 61 हजार 252  सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 73.91 फीसद हो गया है और डेथ रेट 1.90 फीसद है।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 13,165 नए केस 

महाराष्ट्र में बुधवार को 13,165 नए मामले सामने आए। राज्य में एक दिन में नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा छह लाख 28 हजार 642 हो गया है। राज्य में अब तक 21,033 लोगों की जान जा चुकी है। यहां एक लाख 60 हजार 728 एक्टिव केस है। चार लाख 46 हजार 881 मरीज ठीक हो गए हैं।

दिल्ली में बढ़ने लगे मामले

दिल्ली में एक बार फिर मामले बढ़ने लगे हैं।राजधानी में 1,398 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 56 हजार को पार कर गया है। यहां अब तक 4,235 लोगों की मौत भी हो चुकी है। यहां 11 हजार 137 एक्टिव केस है और एक लाख 40 हजार 767 मरीज ठीक हो गए हैं। राजस्थान में 699 नए केस के साथ कुल मामले 64,676, जम्मू-कश्मीर में 708 नए केस के साथ 30,034 और ओडिशा में 2,589 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 67,122 पर पहुंच गया है। यूपी में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित रिकार्ड 5156 नए रोगी मिले तो उससे कहीं ज्यादा व सर्वाधिक 5620 मरीज स्वस्थ भी हुए। प्रदेश में अब तक कुल 1,68,193 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अभी तक कुल 2638 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। एक्टिव केस बढ़कर अब 49,645 हो गए हैं।

आंध्र प्रदेश में 10 हजार के करीब नए मामले 

दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश में 9,742 नए केस मिले हैं और कुल मामले 3.16 लाख से अधिक हो गए हैं। राज्य में अब तक 2,906 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। केरल में रिकॉर्ड 2,333 नए केस के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। राज्य में 182 मौतें भी हुई हैं। तेलंगाना में 1,763 नए मामलों के साथ 95,700 पर आंकड़ा पहुंच गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!