Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में धीमी पड़ती कोरोना संक्रमण की गति : पिछले 24 घंटे में आये 67 हजार 208 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की गति तेजी से धीमी पड़ रही है। रिकवरी दर एवं मृत्यु दर में गिरावट के साथ ही नए मामले दिन प्रतिदिन कम आने शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 208 नए मामले सामने आए। वहीं 01 लाख 30 हजार 570 मरीज इस दौरान संक्रमण से उबरे और 2330 लोगों की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे की अवधि में कोरोना के केसलोड में 38,692 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार 35 दिन से दैनिक नए मामलों से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 34,63,961 डोज लगाई गई। अबतक कुल कोरोना वैक्सीन 26,55,19,251 डोज दी गई हैं।। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,31,249 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 38,52,38,220 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कोरोना मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया था। भारत ने 4 मई को 2 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 2,97,00,313 मामले सामने आ गए हैं। कुल मौतों की संख्या 3,81,903 हो गई है। 2,84,91,670 मरीज अबतक संक्रमण से उबर गए हैं। पॉजिटिव केस की कुल संख्या 8,26,740 है। मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48 फीसद है। एक्टिव केस कुल मामलों का 2.78 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट 95.93 फीसद और डेथ रेट 1.29 फीसद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!