Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भगवानपुर क्षेत्र में एक फैक्ट्रीकर्मी के खाते से उड़ाई 66 हजार रुपये की रकम

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2020, सोमवार। भगवानपुर क्षेत्र में एक फैक्ट्रीकर्मी के खाते से 66 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। फैक्ट्रीकर्मी ने एक एप के माध्यम से अपने मोबाइल को रिचार्ज किया था। मोबाइल नंबर तो रिचार्ज नहीं हुआ, उलटा खाता खाली हो गया।

भगवानपुर कस्बा निवासी राजेंद्र कुमार एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। राजेंद्र कुमार ने अपने मोबाइल में एक एप लोड कर रखा है। इसकी मदद से वह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के साथ ही मोबाइल रिचार्ज करते है। उन्होंने एप के जरिये अपने मोबाइल को 599 रुपये से रिचार्ज किया। उनके खाते से रकम तो कट गई, लेकिन उनका मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ। उनके खाते से चार बार में 66 हजार रुपये की रकम साफ हो गई।

खाते से रकम निकासी का मैसेज जब उनके मोबाइल पर आए तो वह दंग रह गए। उन्होंने बैंक जाकर अधिकारियों से जानकारी ली। जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खाते से ऑनलाइन रकम की निकासी हुई है। फैक्ट्रीकर्मी ने इस बावत भगवानपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

पेट्रोल पंप लूट में अब तक ट्रेस नहीं हो पाए बदमाश

झबरेड़ा में हुई पेट्रोल पंप लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस इस मामले में बाइक ट्रेस होने का दावा कर रही थी, लेकिन पुलिस की जांच ठिठक कर रह गई है। पुलिस अभी तबक बदमाशों को चिन्हित नहीं कर पाई है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर 12 अप्रैल को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन को आतंकित करते हुए 55 हजार की लूट की थी। शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!