Breaking News :
>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आज अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 626 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत 115 सैम्पल जाँच हेतु भेजे गये तथा 78 जाँच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के फलस्वरूप जनपद में कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या 642 हो गई है, जिनमें 163 व्यक्ति वर्तमान में उपचाररत् हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज कुल 397 व्यक्तियों के सैम्पल लिये गये तथा 31 व्यक्तियों की रैण्डम सैम्पलिंग की गयी ।
आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अंतर्गत शहरीय क्षेत्र, विकासखण्ड कालसी, एवं रायपुर में 7613 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य करते हुए तथा इनमें से होम क्वारेंटीन किये गये 71व्यक्तियों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की गयी। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों की 33 टीमों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में 579 व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया। अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 626 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 83 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।
आज विभिन्न चिकित्सालयों/ स्वास्थ्य कार्मिकों को 272 एन-95 मास्क, 3418 ट्रिपल लेयर मास्क, 151 पी.पी.ई. किट, 452 सेनिटाइजर, 653 सर्जिकल गलब्स, 2000 एग्सामिनेशन गलब्स वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!