Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
देश

पिछले 24 घंटे में 62 हजार नए मामले सामने आए, रिकवरी रेट 68 फीसद के करीब

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में अब तक कोरोना के 20 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 62 हजार 538 मामले सामने आ गए हैं और 886 मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान पांच लाख 74 हजार 783 सैंपल टेस्ट हुए। पिछले आठ दिन से लगातार 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। गुरुवार को 62 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 20 लाख 27 हजार 075 मामले सामने आए हैं। इनमें से छह लाख सात हजार 384 एक्टिव केस हैं। वहीं 13 लाख 78 हजार 106 मरीज ठीक हो गए हैं। 41 हजार 585 मरीजों मौत हो गई है। अब तक दो करोड़ 27 लाख 24 हजार 134 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 67.98 फीसद और मृत्यु दर 2.05 फीसद हो गया है।

महाराष्ट्र में चार लाख 79 हजार मामले

महाराष्ट्र में कुल चार लाख 79 हजार 779 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 46 हजार 612 एक्टिव केस है। तीन लाख 16 हजार 375 मरीज ठीक हो गए हैं और 16,792 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में दो लाख 79 हजार 144 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 53 हजार 486 एक्टिव केस है। दो लाख 21 हजार 087 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 4571 मरीजों की मौत हो गई है।

आंध्र प्रदेश में एक लाख 96 हजार मामले

आंध्र प्रदेश में एक लाख 96 हजार 789 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 82 हजार 166 एकेटिव केस है। एक लाख 12 हजार 870 मरीज ठीक हो गए हैं और 1,753  लोगों की मौत हो गई है। कर्नाटक में एक लाख 58 हजार 254 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 75,076 एक्टिव केस है। 80,281 मरीज ठीक हो गए हैं और 2897 लोगों की मौत हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!