Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आपदा प्रबन्धन एक्ट – 2005 के तहत हल्द्वानी शहर के 6 निजी अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से अधिकृत कर लिया गया

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 11 अपै्रल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बताया है कि वर्तमान में डॉ० सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी को नोवल कोरोना वायरस हेतु एक स्पेशलिस्ट हास्पिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके कारण सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उपचार किया जाना सम्भव नहीं हो पायेगा। ऐसे में जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त चिकित्सालय की आवश्यकता के दृष्टिगत निजी चिकित्सालयों को आपदा प्रबन्धन एक्ट – 2005 के तहत हल्द्वानी शहर के 6 निजी अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से अधिकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी के बृजलाल हास्पिटल, कृष्णा हास्पिटल, नीलकण्ठ हास्पिटल, विवेकानन्द हास्पिटल, सांई हास्पिटल तथा सेन्ट्रल हास्पिटल को अधिकृत कर लिया गया है। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि समस्त चिकित्सालयों मे चिकित्सक एवं सहवर्ती स्टाफ सुचारू रूप से सामान्य दिवसों में चिकित्सालय संचालन की भाँति तैनात रहकर कार्य करेंगे। चिकित्सालय में परीक्षण, उपचार से सम्बन्धित समस्त उपकरण, लैब, एक्सरे, एमआरआई, वेन्टीलेटर व अन्य सुविधायें सुचारू रूप से संचालित रखेंगे। चिकित्सालय में रोस्टर के अनुसार दिन व रात्रि में चिकित्सकीय स्टाफ की तैनाती भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय प्रबन्धन यह सुनिश्चित करेगा कि चिकित्सालय में उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय से रैफर होकर आने वाले मरीजों के उपचार तथा भर्ती की प्रक्रिया में कोई व्यवधान नहीं हो। सभी अधिकृत चिकित्सालयों का मेडिकल स्टोर भी सुचारू रूप से संचालित किये जायेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपचार एवं उपचार प्रक्रिया में शिथिलता बरतने पर मेडिकल काउन्सिल एक्ट-1956 के प्राविधानों के अन्तर्गत चिकित्साधिकारी के विरूद्व विधिक कार्यवाही की जायेगी। आदेशों के अनुपालन में शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध आईपीसी की धारा-188 तथा अन्य धाराओं में दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस एवं चिकित्सकों को दिल से सलाम।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!