Breaking News :
>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ताज़ा खबरेंदेश

बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अहमदाबाद में आज रात से लगेगा 57 घंटे का कर्फ्यू – सिर्फ कुछ ही दुकानें रहेंगी खुली

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2020, शुक्रवार। कोरोना संक्रमण बढ़ने से गुजरात सरकार ने वीरवार को निर्णय लिया कि 20 नवंबर की रात 9 बजे से 23 नवंबर सुबह 6 बजे तक अहमदाबाद में पूर्ण कर्फ्यू रहेगा। इस अवधि के दौरान केवल दूध और दवा दुकानें खुली रहेंगी। लोगों को बिना काम घर से नहीं निकलने की नसीहत दी गई है, लेकिन स्‍कूल-कॉलेज खोलने के अपने निर्णय पर सरकार कांग्रेस के निशाने पर है। दीवाली व नववर्ष पर्व के बाद गुजरात में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा है। लोगों को समूह में नहीं खड़े रहने तथा बिना काम घर से नहीं निकलने की नसीहत दी है।

गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या एक लाख 92 हजार 882 हो गई है। इनमें से एक लाख 76475 स्‍वस्‍थ होकर घर पहुंच गए हैं। बीते चौबीस घंटे में राज्‍य में कोरोना संक्रमण के 1370 नए केस सामने आए, जबकि सात और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। राज्‍य में कोरोना से अब तक 3830 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्‍य में कोरोना के 12677 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 87 वेंटीलेटर पर हैं। अहमदाबाद में सबसे अधिक 46268 केस हैं, जबकि मौत का आंकडा 1953 पहुंच गया है। सूरत में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 40629 है तथा मरने वालों की संख्‍या 878 है, वहीं वडोदरा में कोरोना संक्रमण के 18208 केस सामने आ चुके हैं जबकि मौत का आंकडा 216 है।

अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव डॉ0 राजीव गुप्‍ता ने बताया कि मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी के निर्देश पर अहमदाबाद में रात्रि कर्फ्यू 20 नवंबर से लागू रहेगा। डॉ0 राजीव गुप्‍ता ने बताया कि अहमदाबाद के स्‍पेशल कोविड-19 हॉस्‍पिटल में 900 अतिरिक्‍त बेड की व्‍यवस्‍था की गई है। सरकारी अस्‍पतालों में अतिरिक्‍त 300 चिकित्‍सक व 300 मेडिकल छात्र तैनात किए गए हैं। सरकार ने अतिरिक्‍त एंबुलेंस व जांच केंद्र भी खोले हैं।

शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्‍मा आगामी 23 नवंबर से राज्‍य में स्कूल कॉलेज खोलने की घोषणा दोहराकर सबके निशाने पर आ गए। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि एक ओर सरकार कर्फ्यू लगा रही है, वहीं दूसरी ओर स्‍कूल खोलने के निर्णय पर अड़ी है। स्‍कूलों में ना बड़े कमरे हैं, ना खेल मैदान व ना ही पर्याप्‍त परिवहन सुविधा फिर अभिभावक बच्‍चों को महामारी के दौर में क्‍यों स्कूल भेजें। युवक कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता पार्थिव राजसिंह कठवाडिया ने सरकार के फैसले को तुगलकी फरमान बताते हुए पूछा कि सरकार स्‍कूल संचालकों के साथ है या अभिभावक व बच्‍चों के साथ। कोरोना केस बढ़ रहे हैं। फिर स्‍कूल कॉलेज खोलने की जल्‍दबाजी क्‍यों कर रहे हैं। क्‍या सरकार अभिभावकों व बच्‍चों को भी अस्‍पतालों में भेजना चाहती है।

अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन की अध्‍यक्ष डॉ0 मोना देसाई ने कर्फ्यू का स्‍वागत करते हुए कहा कि इससे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने में मदद मिलेगी। लोग शारीरिक दूरी नहीं रख रहे हैं तथा मास्‍क लगाने में भी लापरवाही कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!