Breaking News :
>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे
उत्तराखण्ड

550वीं गुरु नानक जयंती आज, देश-विदेश तक गुरुपर्व की रौनक

श्री गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व आज धूमधाम से भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस बेहद खास मौके पर गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया गया है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर पंजाब के स्वर्ण मंदिर के नाम से विख्यात गुरुद्वारा हरमंदर साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा आज श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर, सभी को मेरा नमस्कार. यह श्री गुरु नानक देव जी के न्यायपूर्ण, समावेशी और सौहार्दपूर्ण समाज के सपने को पूरा करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का दिन है। पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता, नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर जिले के गुरुद्वारा नानकसर वेरका में प्रार्थना गुरुनानक जयंती प्रार्थना की.केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने बगला साहिब गुरुद्वारा पर मत्था टेका। वहीं सुल्तानपुर लोधी में सोमवार से ही ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेर साहिब में प्रकाश पर्व मनाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड उमड़ रही है। आपको बता दें गुरुद्वारा बेर साहिब सिख समुदाय के लोगों के लिए बहुत अहम है क्योंकि यहाँ गुरु नानक देव ने 14 साल बिताए थे और आत्मज्ञान प्राप्त किया था। ऐसा माना जाता है कि गुरु नानक देव ‘काली बेईं’ में स्नान करते थे और फिर एक ‘बेर’ वृक्ष के नीचे ध्यान लगाते थे। प्रकाश पर्व के अवसर पर आज शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर मंगलवार को यहां दर्शन के लिए आएंगे। प्रकाश परव के इस त्योहार पर पूरे पंजाब में गुरबानी का स्वर गूंज रहा है,पंजाब समेत देश भर में प्रकाश पर्व पर उत्सव का माहौल है। पूरा राज्य धार्मिक उत्साह में डूबा हुआ है। गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में दरबार साहिब, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर और हरियाणा के पंचकूला में नाडा साहिब में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है। न सिर्फ सिख बल्की विभिन्न धर्मों के लोग गुरुद्वारा में अरदास के लिए आ रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सोमवार को यहां के ऐतिहासिक सिख तीर्थस्थल पहुंचकर दर्शन किए.गुरु नानक देव के दर्शन, उनके जीवन काल की घटनाओं और शिक्षाओं पर आधारित एक ‘लाइट एंड साउंड शो’ का आयोजन किया गया है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ पहुंच रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!