Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग में 50 जल स्रोत सूखे, पानी को मच रहा हाहाकार

रुद्रप्रयाग : गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही पेयजल स्रोत सूखने से जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत तल्ला नागपुर और भरदार क्षेत्र के 80 से अधिक गांवों की 35 हजार की आबादी के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। इनमें से तकरीबन 50 से गांवों में तो हाहाकार मचा हुआ है। हालांकि, जल संस्थान के सात टैंकर संकटग्रस्त गांवों में रोजाना 40 हजार लीटर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। लेकिन, इससे भी सिर्फ सड़क से लगे गांवों को ही पानी मिल पा रहा है।

जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, जिले के दर्जनों गांवों में पानी के लिए हायतौबा मचने लगी है। असल में जिले के लगभग 50 स्रोतों पर जल का स्तर लगभग शून्य हो गया है, जिनसे लगभग सात दर्जन गांवों को जलापूर्ति होती है। ऐसे में इन गांवों के लोग मीलों दूर से स्वयं और मवेशियों के लिए पानी ढो रहे हैं।

दूर-दराज के प्राकृतिक स्रोतों पर भी पानी के लिए मारामारी मची हुई है। यही हाल जिला मुख्यालय के अपर बाजार, बेलणी, भाणाधार व गुलाबराय का है। नगर क्षेत्र के लिए प्रतिदिन 2000 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन मिल पा रहा है मात्र 800 एलपीएम। ऐसे में नगरवासियों को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है।

यह है पेयजल योजनाओं का हाल

रौठिया-जवाड़ी पेयजल योजना आठ वर्ष पूर्व स्वीकृत हुई थी, लेकिन आज तक योजना का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया। जबकि, योजना पर 12 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। इस योजना से 61 तोक ग्रामों को जलापूर्ति होनी थी। इसी तरह 23 करोड़ की लागत से बनी तल्ला नागपुर पेयजल योजना का भी बुरा हाल है। लीकेज व अन्य दिक्कतों के कारण इस योजना का कोई लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा।

मवेशियों के लिए पानी जुटाना चुनौती

जल संस्थान की ओर से पांच टैंकर हायर किए गए हैं, जबकि दो टैंकर विभाग के अपने हैं। इनसे सुबह-शाम औसतन 40 हजार लीटर पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन, मुश्किल यह है कि यह पानी केवल सड़क से लगे गांवों को ही मिल पा रहा है, जबकि सड़क से दूर स्थित गांवों में स्थिति ज्यादा खराब है। लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट मवेशियों के लिए पानी का इंतजाम करना है।

इन गांवों में गहराया पेयजल संकट

भरदार क्षेत्र: घेंघड़खाल, सौराखाल, जवाड़ी, रौठिया, दरमोला, स्वीली सेम, सेमलता, सतनी, क्वीलाखाल, कांडा, नौली, हरियाली, जाखाल आदि।

तल्ला नागपुर क्षेत्र: स्यूंड, सतेराखाल, थलासू, सन दरम्वाड़ी, कमेड़ा, तमिंड, सिल्ली, चौकी, बरसिल, मयकोटी, चोपता, बावई आदि।

टैंकरों से संकट दूर करने के प्रयास 

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह के मुताबिक जिले के जिन गांवों में पानी का गंभीर संकट है, वहां टैंकरों के जरिये पानी पहुंचाया जा रहा है। सड़क से दूर स्थित गांवों में भी पानी के संकट को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!