Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

‘मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट’ योजना : देवभूमि में 50 हजार महिलाओं को इस किट से लाभान्वित

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2021, गुरूवार, देहरादून। देवभूमि में ‘मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट’ योजना अस्तित्व में आ गई है। इसके क्रियान्वयन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कैबिनेट ने दो सप्ताह पहले इस योजना को मंजूरी दी थी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य के मुताबिक योजना के तहत प्रसवोपरांत महिला को प्रथम दो बालिकाओं के जन्म पर एक-एक किट दी जाएंगी। प्रथम चरण में 50 हजार महिलाओं को महालक्ष्मी किट से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के साथ ही मातृ एवं बालिका मृत्यु दर में कमी लाना भी योजना का मकसद है।

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को राज्य में गति देने के उद्देश्य से तीरथ सरकार अब राज्य में बेटियों के जन्म लेने पर उन्हें महालक्ष्मी सुरक्षा कवच देने जा रही है। बीती नौ अप्रैल को हुई कैबिनेट की बैठक में ‘मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट’ योजना को मंजूरी दी गई थी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने बताया कि आर्थिक कारणों और जानकारी के अभाव में गर्भवती महिलाएं प्रसव के समय अपनी व शिशु की देखभाल और स्वच्छता का ध्यान नहीं रख पाती थीं। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना शुरू की जा रही है।

राज्यमंत्री रेखा आर्य के अनुसार योजना में प्रथम दो बालिकाओं के जन्म पर मां-बेटी को एक-एक किट और जुड़वा बच्चियों के पैदा होने पर महिला को एक और बच्चियों के लिए दो किट दी जाएंगी। साढ़े तीन हजार रुपये मूल्य की किट में माता के लिए बादाम, छुआरा, साड़ी, सूट, स्कार्फ, बेडशीट, हैंडवाश, साबुन, मौजे, नेलकटर आदि सामग्री दी जाएगी। बेटी के लिए सूती कपड़े, तौलिया, कंबल, रबरशीट, तेल, साबुन आदि सामग्री दी जाएगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से योजना क्रियान्वित की जाएगी। इसके लिए लाभार्थी महिला को आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण कराना आवश्यक है। बेटी के जन्म लेने पर प्रस्तुत आवेदन पत्र पर माहभर के भीतर किट मुहैया कराई जाएगी। बेटी के जन्म लेने पर अस्पताल में भी किट प्रदान की जा सकती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को स्तनपान के महत्व, स्वच्छता की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!