Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लिया निर्णय, गजा में बनेगा 50 बेड का कोविड सेंटर : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

  • टीएचडीसी के सहयोग से होगा इस कोविड सेंटर का निर्माण

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 मई 2021, रविवार, ऋषिकेश/टिहरी। टिहरी एवं अन्य सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर गजा अस्पताल में भी 50 बेडों का कोविड सेंटर बनाया जाएगा। टीएचडीसी के सहयोग से इस सेंटर का निर्माण किया जाएगा, शनिवार को खाड़ी सीएचसी में निर्माणाधीन कोविड सेंटर का निरीक्षण करनेसुबोध उनियाल  पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने यह बात कही।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया टिहरी और अन्य जनपदों से प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले यहां बने कोविड सेंटरों में पहुंच रहे हैं। नरेंद्रनगर स्थित अस्पताल में आईसीयू और ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध है, यदि आवश्यक होगा तो एक ओर ऑक्सीजन प्लांट यहां लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गजा स्थित अस्पताल को अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। टीएचडीसी के सहयोग से यहां 50 बेडों का कोविड सेंटर बनाया जाएगा। बताया कि इस कोविड सेंटर का निर्माण होने के बाद टिहरी जनपद में करीब 700 बेडों की सुविधा उपलब्ध होगी।

मौके पर उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र, ब्लाॅक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ0 जगदीश जोशी उपस्थित थे।

आरटीपीसीआर टेस्ट से रूकेगा संक्रमण
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी लोगों से अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने की अपील की है। इससे कोविड-19 के संक्रमण को रोकने में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी से सुरक्षित जीवन जीने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की अपील भी की।
बताया कि शादी-ब्याह में 20 लोगों को आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट लानी आवश्यक होगी, जिसे शीघ्र ही लागू किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!