Breaking News :
>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी
उत्तराखण्ड

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 475 नए मामले सामने आए, ढाई गुना अधिक स्वस्थ

कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में सोमवार का दिन कुछ राहतभरा रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 475 नए मामले मिले हैं, जो कि पिछले दिनों की अपेक्षा काफी कम हैं। 25 अगस्त के बाद यह पहली बार है, जब एक दिन में इतने कम मामले आए हैं। सुकून इस बात का है कि करीब ढाई गुना ज्यादा 1184 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद रिकवरी रेट भी 77 फीसद से अधिक हो गया है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि सोमवार को पॉजिटिविटी रेट भी 4.6 फीसद रहा है। हालांकि टेस्टिंग का गिरता ग्राफ जरूर चिंता बढ़ा रहा है। बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 47502 मामले आ चुके हैं। जिनमें से 36646 लोग ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 10065 एक्टिव केस हैं, जबकि 210 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सरकारी व निजी लैब से 9865 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 9408 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आई है। हरिद्वार में सबसे अधिक 129 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें रोशनाबाद जिला कारागार में संक्रमित मिले 38 कैदी भी शामिल हैं। रुड़की नगर निगम की आयुक्त भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। देहरादून में 113 और लोग कोरोना संक्रमण की चपेट मे आए हैं।

सात मरीजों की मौत 

कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को भी प्रदेश में सात मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 581 पहुंच चुकी है।

रिकवरी दर ने दिया सुकून 

संक्रमण के सितम के बीच दिनोंदिन बढ़ता रिकवरी रेट अब कुछ सुकून दे रहा है। सोमवार को जिन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, उनमें 439 देहरादून, 317 हरिद्वार, 109 नैनीताल, 78 पिथौरागढ़, 77 पौड़ी, 37 चंपावत, 24 चमोली, 23 उत्तरकाशी, 22 अल्मोड़ा, 21 यूएसनगर, 19 टिहरी, 13 बागेश्वर व पांच रुद्रप्रयाग से हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!