Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर, प्रधानमंत्री ने की दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अक्टूबर 2020, शनिवार। भारी बारिश और बड़े बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से कर्नाटक के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात शुक्रवार को भी गंभीर बने रहे जबकि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के पुणे, औरंगाबाद और कोंकण डिवीजन में भारी बारिश और बाढ़ से पिछले तीन दिनों में 47 लोगों की जान जा चुकी है और लाखों हेक्टेयर फसलों को नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

पश्चिमी महाराष्ट्र में 28 लोगों की मौत वर्षा जनित घटनाओं में हुई है। राज्य का यह हिस्सा पुणे डिवीजन में आता है। मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद डिवीजन में 16 और तटीय कोंकण में तीन लोगों की जान गई है। पुणे के डिवीजनल आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, भारी वर्षा और बाढ़ से 2300 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 21000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुणे, सोलापुर, सतारा और सांगली जिलों में 57,000 हेक्टेयर में गन्ना, सोयाबीन, सब्जी, धान, अनार और कपास जैसी फसलों को नुकसान हुआ है।

पश्चिमी महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

एक अधिकारी ने बताया, ‘सोलापुर में 14, सांगली में नौ, पुणे में चार और सतारा में एक व्यक्ति की मौत हुई है।’ इन चार जिलों में 513 पशुओं की भी जान गई है और 2319 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सोलापुर में 17000, सांगली में 1079, पुणे में 3000 और सतारा में 213 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आपदा से पश्चिमी महाराष्ट्र में सोलापुर, सतारा, कोल्हापुर, सांगली, पुणे और मराठवाड़ा में लातूर, उस्मानाबाद और बीड सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

कर्नाटक में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा

कर्नाटक में भारी बारिश से तटीय और उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ आ गई जिससे कटाई से पहले खरीफ की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कर्नाटक के उत्तर और उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में बागलकोट, बेल्लारी, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गदग, हावेरी, हुबली, कलबुरगी, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा और यादगीर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। एनडीआरएफ की छह टीमों को बचाव और राहत कार्यों के लिए बीदर, कलबुरगी और यादगीर जिलों में तैनात किया गया है। पीएम मोदी ने बीते दिनों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्र‍ियों से बात करके हालात की जानकारी ली थी।

केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्य में हर संभव मदद करेगी

पीएम मोदी ने कहा, ‘महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे जी से बात हुई। राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण पैदा हुए हालात के बारे में जानकारी ली। मेरी प्रार्थना उन बहनों और भाइयों के साथ हैं जो इस आपदा में प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्य में हर संभव मदद करेगी।’ पीएम मोदी ने आगे कहा, कर्नाटक में बारिश और बाढ़ की स्थति को लेकर बीएस येदियुरप्पा जी से बात की। हम बाढ़ से प्रभावित कर्नाटक की अपनी बहनों और भाइयों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!