Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
ताज़ा खबरेंदेश

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 4411 नए मामले सामने आए

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है। हर रोज देशभर में कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 44 हजार नए मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 44,111 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 738 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में शुक्रवार को कोरोना से 57477 मरीज ठीक हुए। इसको मिलाकर देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 2,96,5,779 हो गया है। भारत की कोरोना रिकवरी दर फिलहाल 97.06% है।

इसके साथ ही देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 14,104 की कमी आई। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम होकर 4,95,533 है। देश में 97 दिनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले 5 लाख से नीचे आए हैं। देश में अभी कोरोना से मौत का आंकड़ा 81 दिन में सबसे कम है।

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए   : 44,111
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए    : 57,477
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें    : 738
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके   : 3,05,02,362
  • अब तक ठीक हुए   : 2,96,05,779
  • अब तक कुल मौतें   : 4,01,050
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या   : 4,95,533

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

  • देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन

  • 21 राज्यों में में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!