Breaking News :
>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
ताज़ा खबरेंविदेश

चीनी एयरपोर्ट पर रनवे से फिसले तिब्बत एयरलाइंस के विमान में लगी आग, 40 लोग हुए घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मई 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम चीन के चोंगकिंग में गुरुवार को एक हवाई अड्डे पर टेक-ऑफ के दौरान एक यात्री विमान के रनवे से फिसल जाने और उसमें आग लगने से कम से कम 40 लोग घायल हो गए। चीन की तिब्बत एयरलाइंस 122 लोगों के साथ एक यात्री विमान में अचानक आग लग गयी। जब विमान गुरुवार को देश के दक्षिण-पश्चिम चोंगकिंग शहर में उड़ान भर रहा था।

फ्लाइट राडार 24 से प्राप्त जानकारी के अनुसार उस समय एक तिब्बत एयरलाइंस A319 उड़ान भर रही थी। फ्लाइट राडार24 द्वारा आखिरी बार प्लेन को ट्रैक किए जाने के एक मिनट बाद रनवे को बंद कर दिया गया था।

सूत्रों से प्राप्त जसनकारी के मुताबिक तिब्बत जाने वाले इस विमान में 113 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे। विमान में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। सरकारी चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) ने बताया कि हताहतों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में चोंगकिंग जियांगबेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तिब्बत एयरलाइंस के विमान के धड़ से आग की लपटें और काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा है। लोगों को पिछले दरवाजे पर एक निकासी स्लाइड के माध्यम से भागने के बाद विमान से भागते देखा जा सकता है। चाइना सेंट्रल टेलीविजन के अनुसार आग बुझा दी गई है और रनवे बंद कर दिया गया है। विमान तिब्बत के न्यिंगची के लिए प्रस्थान करने वाला था कि तभी आग लग गई। एयरलाइन ने कहा है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। हाल के हफ्तों में चीन में किसी यात्री विमान के शामिल होने की यह दूसरी घटना है।

12 मार्च को कुनमिंग से गुआंगझोउ जा रहा बोइंग 737 विमान गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र के टेंग्ज़ियान काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चालक दल के 9 सदस्यों सहित सभी 132 लोग मारे गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!