Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्ड

40 लाख के घोटाले में शूगर मिल का तोल लिपिक गिरफ्तार

देहरादून : डोईवाला शुगर मिल में पेराई सत्र 2016-17 में हुए 40 लाख रुपये के घोटाले में फरार चल रहे तोल लिपिक को पुलिस ने नेपाली फार्म, रायवाला से गिरफ्तार कर लिया। तोल केंद्रों पर गन्ना तोल के दौरान सैकड़ों किसानों को लाखों का चूना लगाने के षड्यंत्र का लिपिक ही मुख्य किरदार था। फरारी के दौरान पुलिस ने लिपिक पर ढाई हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि डोईवाला शुगर मिल में गन्ना तोल में लाखों के गोलमाल का मामला पिछले साल मार्च में तब प्रकाश में आया था, जब सैकड़ों किसानों द्वारा प्रस्तुत की गई पर्चियों पर भुगतान नहीं हुआ।

प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद 28 मार्च 2017 को मिल के गन्ना प्रबंधक मनोज कुमार ने डोईवाला कोतवाली में तोल लिपिक हरवीर सिंह, पुत्र प्रेम सिंह निवासी मोहसनपुर पोस्टआफिस नारायणपुर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), प्रवीण कुमार पुत्र गुलाब सिंह निवासी गन्देवड़ा थाना गढ़ी पुख्ता, जिला शामली और रमेश कुमार सिंह पुत्र अमर पाल सिंह निवासी रामपुर बवहरिया थाना आसुपुर, जिला प्रतापगढ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

इस बीच पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए शासन से एसपी ग्रामीण की अगुवाई में एसआइटी का गठन कर दिया गया। एसआइटी की जांच में पाया गया कि मिल प्रबंधन ने तोल केंद्रों की आठ बुकें शीघ्र प्रजाति की गुम होनी बताई गई थीं।

बताया गया कि इन गुम हुई बुकों का प्रयोग गन्ना तोल लिपिक हरवीर सिंह ने अपने गन्ना क्रय केंद्र धनौरी, जस्सोवाला और टाटवाला में किया। हालांकि, विवेचना में कुल 15 बुकों के शुगर मिल डोईवाला के रिकॉर्ड रूम से गायब होने की बात प्रकाश में आई।

इन गायब बुकों का प्रयोग हरवीर सिंह व प्रवीण कुमार द्वारा किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही अभियुक्त हरवीर सिंह फरार हो गया। काफी तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार को हरवीर को नेपाली फार्म तिराहा रायवाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नोएडा में हरवीर ने बेची मूंगफली

चालीस लाख रुपये के घोटाले का आरोपी हरवीर फरारी के दौरान नोएडा, दिल्ली और एनसीआर में ठिकाना बदल कर रह रहा। इस दौरान उसने मूंगफली बेची। उसके शातिर दिमाग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गायब रहने के दौरान वह अपने पास मोबाइल नहीं रखता था। उसकी ठेली पर जो लोग मूंगफली खरीदने आते थे, उनसे मोबाइल मांगकर अपने नाते-रिश्तेदारों को फोन कर मामले में चल रही जांच और पुलिस की सक्रियता की जानकारी लेता रहता था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!