Breaking News :
>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

राज्य में बनाया जायेगा विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कॉडर : स्वास्थ्य मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 1 जुलाई 2026, देहरादून। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (NATIONAL DOCTOR’S DAY ) के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पॉचवें डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इन सेंटर्स के माध्यम से राज्य के चिकित्सकों को भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि 2026 के अंत तक सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सभी रिक्त पदों में नियुक्ति हो जाएगी। साथ ही पदोन्नति को भी शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर्स का एक अलग से काडर बनाया जाएगा। उन्होंने सभी चिकित्सकों को स्ट्रेस फ्री लाइफस्टाइल अपनाने की सलाह दी। उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेज को योग और मेडिटेशन के माध्यम से चिकित्सकों एवं मेडिकल छात्रों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर देश और समाज की सेवा का आव्हान किया।

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध ने पूरे प्रदेश से चयनित 32 उत्कृष्ट डॉक्टर्स को इस वर्ष का ‘‘डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ अवार्ड प्रदान किया। तीन डॉक्टर्स को आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड तथा तीन डॉक्टर्स को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य का इतना व्यवसायीकरण नहीं होना चाहिए कि समाज का एक तबका इसका लाभ ही ना ले सके। भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे. एन. नौटियाल ने स्वस्थ जीवन एवं सफल इलाज में आयुष चिकित्सा के महत्व को रेखांकित किया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों में नए डॉक्टरों में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन ने आज के दिन के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया की किस तरह से देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस की शुरुआत हुई। इससे पूर्व अपने स्वागत संबोधन में कार्यक्रम के आयोजन एवं दिव्य हिमगिरि के संपादक कुंवर राज स्थान ने कार्यक्रम के विषय के बारे में बताया और इस वर्ष चयनित डॉक्टरों की प्रक्रिया और पूर्व के कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा धन्यवाद ज्ञापन एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी के डीन एम.के. पंत ने दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉ योगेश्वरी को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने की। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण त्रिपाठी, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल भी मंचासीन थे। कार्यक्रम के अंत में दून राजकीय मेडिकल कालेज की प्राचार्या गीता जैन एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कुँवर राज अस्थाना ने मंचासीन सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

‘‘डॉक्टर ऑफ़ द ईयर’’ अवार्ड से सम्मानित डॉक्टर्स

  1. डॉ. राकेश रावत – वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
  2. डॉ. अच्युत नारायण पाण्डेय – वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
  3. डॉ. विनिता रावत – वीसीएसजी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, श्रीनगर
  4. डॉ. अनिश गुप्ता – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश
  5. डॉ. पंकज कंडवाल – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश
  6. डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता – दून ईएनटी हॉस्पिटल, देहरादून
  7. डॉ. साशा लाबरू – नियोवाइज चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, देहरादून
  8. डॉ. आनंद कुमार गोयल – गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून
  9. डॉ. तृप्ति चौधरी – गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून
  10. डॉ. ज्योत्सना सेठ – सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ऋषिकेश
  11. डॉ. धीराज गुप्ता – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
  12. डॉ. सुमन कुमारी पाण्डेय – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
  13. डॉ. गोदावरी जोशी – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  14. डॉ. सुभाष जोशी – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  15. डॉ. हरि शंकर पाण्डेय – गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  16. डॉ. विनिता गुप्ता – एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
  17. प्रो. डॉ. पंकज कुमार गर्ग – एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
  18. डॉ. (प्रो.) प्रशांत शारदा – एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
  19. डॉ. उर्मिला पलारिया – एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
  20. डॉ. अनिल पाण्डेय – एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
  21. डॉ. अमित कुमार सिंह – एसएसजे गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
  22. डॉ. जॉली अग्रवाल – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
  23. डॉ. श्रुति बर्नवाल – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
  24. डॉ. विवेकानंद सत्यवाली – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
  25. डॉ. सुबोध नौटियाल – गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून
  26. डॉ. शैली व्यास – हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून
  27. डॉ. वीणा अस्थाना – हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून
  28. डॉ. सिद्धांत खन्ना – कृष्णा मेडिकल सेंटर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून
  29. डॉ. शिवम डंग – कृष्णा मेडिकल सेंटर एंड मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून
  30. डॉ. अंजना टाक – उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून
  31. डॉ. पारुल शर्मा – उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार
  32. डॉ. राजीव कुमार – उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, गुरुकुल परिसर, हरिद्वार

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित डॉक्टर्स

  1. डॉ. महेश कुरियाल – अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), देहरादून
  2. डॉ. जे.एन. नौटियाल – अध्यक्ष , भारतीय चिकित्सा परिषद, देहरादून
  3. डॉ. यशवंत सिंह बिष्ट – प्रोफ़ेसर एंड हेड, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट, देहरादून

आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित डॉक्टर्स

  1. डॉ. गीता जैन – प्राचार्य, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
  2. डॉ. गोविन्द तितियाल – प्राचार्या, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  3. डॉ. सौरभ वार्ष्णेय – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!