Breaking News :
>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3,32,730 नए मामले किए गए दर्ज, 2263 मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2021, शुक्रवार, दिल्ली। कोविड-19 महामारी अपना विकराल रूप हर रोज अधिक कुरूप बनाती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में संक्रमण के 3,32,730 नए मामले दर्ज किए गए और 2,263 नई मौत दर्ज की गई। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,62,63,695 हो गया और मृतकों की संख्या 1,86,920 हो गई है। संक्रमण के ये आंकड़े शुक्रवार सुबह 8 बजे दर्ज किए गए हैं।

वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 24,28,616 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,36,48,159 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 31,47,782 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,54,78,420 हो गया।  देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,44,45,653 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,40,550 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

आज लगातार दूसरा दिन है जब देश में 3 लाख से अधिक मामले मात्र 24 घंटों के दौरान दर्ज हुए हैं। अमेरिका के बाद संक्रमण के मामले में भारत का नंबर है। अमेरिका में महामारी की शुरुआत के बाद से ही सबसे अधिक मामले सामने आए हैं और संक्रमण के कारण मौतें भी वहीं दर्ज की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के लिए निर्धारित बंगाल दौरे को रद कर दिया।

महाराष्ट्र के पुणे में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 9,841 नए मामले सामने आए हैं। 115 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 9,186 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 26,169 नए मामले सामने आए हैं। 306 लोगों की मृत्यु हुई और 19,609 लोग डिस्चार्ज हुए।

मौत के 2,263 नए मामलों में महाराष्ट्र- 568, दिल्ली- 306, छत्तीसगढ़- 207, उत्तर प्रदेश- 195, गुजरात- 137, कर्नाटक- 123, झारखंड- 106 शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 फीसद से अधिक मौतों का कारण कमोरबिडिटी है। चीन में वर्ष 2019 के अंत में घातक कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई और दो-तीन माह के भीतर ही दुनिया इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आ गई। मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!