Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट

  • अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। केरल के चलते पिछले कुछ दिनों से देश में रोजाना 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। इसके चलते सक्रिय मामले व संक्रमण दर दोनों में बढ़ोतरी हुई। केरल में लगातार कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर केंद्र की चिंता बढ़ती जा रही है।

हालांकि, ताजा आंकड़ों में नए केस कम हुए हैं। पिछले दिन जहां पूरे देश में 42,909 मामले सामने आए थे। अब वहीं, मंगलवार को रिपोर्ट हुए मामलों की संख्या 30 हजार की लपेट में दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,941 नए मामले सामने आए हैं और 36,275 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

वहीं, केवल केरल को ही इसलिए भारत में कोरोना के कुल मामलों को बढ़ाने का दोषी ठहराया जा रहा है, क्योंकि बीते दिन केरल में 19,622 कोविड मामले दर्ज किए गए थे और इनको जोड़ते हुए भारत ने आज कुल 30,941 नए मामले की सूचना दी। यानी तकरीबन केरल से ही अधिकतर मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, बीते दिन सामने आई रिपोर्ट में केरल में 22,563 लोगों की रिकवरी दर्ज की गई।

देश में पिछले घंटों में हुई मौतों की बात करें तो सोमवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 380 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, मंगलवार को मौतों का आंकड़ा गिरकर 350 हो गया। केरल में बीते दिन 132 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई थी।

वहीं, केरल में कोरोना का ताजा अपडेट सामने आते ही कयास लगाए जा चुके थे कि अगले दिन जारी होने वाले देश के कुल मामलों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, और वही हुआ। केरल में 2,09,493 सक्रिय केस हैं।…और अब तक वहां 20,673 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत में अब तक कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 19 लाख 59 हजार 680 पर पहुंच गई है। फिलहाल देश में 3 लाख 70 हजार 640 सक्रिय केस हैं।…और देश में अब तक 4 लाख 38 हजार 560 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,94,573 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 52,15,41,098 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, देश में अब तक 64 करोड़ 05 लाख 28 हजार 644 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!