Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
ताज़ा खबरेंदेश

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 37 हजार नए मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते आंकड़े देश में तीसरी लहर का भी संकेत दे रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि यह आंकड़ा कल के मुकाबले 9,550 केस कम हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 2,42,676 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल रिकवरी की बात की जाए तो यह आंकड़ा अब 3,63,01,482 पर पहुंच गया है। वहीं मौत के आंकड़े में भी कमी आई है, 24 घंटे में 488 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और कुल मौतों की संख्या 4,88,884 पर आ गई है। कल कोरोना से 703 लोगों की मौत हुई थी। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 21,13,365 हो गई है

विदित रहे कि भारत में कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ओमिक्रोन के कुल मामले अब 10,050 पर पहुंच गए है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार कल कोरोना वायरस के लिए 19,60,954 सैंपल टेस्ट किए गए थे, कुल टेस्ट की बात की जाए तो कल तक कुल 71,34,99,892 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!