Breaking News :
>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
देश

आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, सेना के 3 जवान जख्मी

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जुलाई 2020, शुक्रवार। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में नागनाड़ चिम्मर  इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं सेना के तीन जवान भी जख्मी हुए हैं अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में भारतीय सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुक्रवार सुबह शुरू हो गया है। यहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ में तीन आतंकी मारा गया है। आतंकी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। बताया जा रहा है कि इलाके में तीन से चार आंतकी छिपे हो सकते हैं। सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के कुलगाम के नागनाड़ चिम्मर इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से इलाके की घेराबंदी की और आंतकियों को सरेंडर करने के लिए कहा। सुरक्षाबलों की चेतावनी के बाद आंतकियों की ओर से फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस अभियान में तीन आंतकी को मार गिराया गया।अभी भी मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने इलाके में लोगों को अपने घरों के अंदर ही रहने को कहा है।

जानकारी के अनुसार जो आतंकी मारा गया है वह किसी बड़े आतंकवादी संगठन से जुड़ा हो सकता है। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास से रायफल और भारी गोला-बारूद मिला है। कई जिंदा कारतूस मिले हैं। कहा जा रहा है कि इन्हें विस्फोटक सामान के जरिए आंतकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

बता दें कि इससे पहले  कि उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में कल घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। केरन सेक्टर में बलबीर पोस्ट के करीब शाम चार बजे एलओसी पर सेना के जवानों को संदिग्ध हलचल देखने को मिली। सतर्क जवानों ने पाया कि मचिकमारी इलाके से तीन से चार आतंकियों का दल भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा है। सेना की 19 गढ़वाल राइफल के जवानों ने आतंकियों को ट्रैक करने के बाद उन्हें ललकारा। इस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया। इसके बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। आतंकी के पास से एक ए के 47 बरामद हुई है। सेना ने बताया कि तीन-चार आतंकियों का दल घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। पूरे इलाके में अन्य आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सेना ने आस-पास के पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई आतंकी घुसपैठ कर घने जंगलों में छिपा तो नहीं है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य आतंकी पीओके भाग गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!