Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

टीवी शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के 3 एक्टर्स और चार स्टाफ सदस्य पाए गए कोरोना पॉजिटिव

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2020, बुधवार। टीवी इंडस्ट्री में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, इंडस्ट्री के तीन और स्टार संक्रमित पाए गए हैं। टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के तीन एक्टर की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तीनों में सचिन त्यागी (मनीष), समीर ओंकार (समर्थ) और स्वाति (स्वाति गोयनका) का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि इन तीन स्टार्स के साथ ही चार स्टाफ मेंबर भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

तीन एक्टर्स के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद मेकर्स की ओर से स्टेटमेंट जारी कर आधिकारिक जानकारी दी गई है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का हिस्सा स्वाति चिटनिस, समीर ओंकार और सचिन त्यागी कोविड-19 पॉजिटिव हैं और तीनों के कोई भी लक्षण नहीं थे। सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें अब घर में क्वारंटाइन किया गया है।’

स्टेटमेंट में आगे कहा गया है, ‘बीएमसी ने उन्हें इसके लिए सलाह दी थी, क्योंकि उनके लक्षण नहीं थे। इसके बाद पूरी टीम को आईसोलेशन में रखा गया और सभी का टेस्ट करवाया गया है। चार क्रू मेंबर्स का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। बीएमसी को सूचित कर दिया गया है और पूरे सेट को सेनेटाइज करवाया गया है। अभी सभी होम क्वारंटाइन रहते हुए मेडिकल सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। हम लगातार उनके संपर्क में हैं, क्योंकि उनकी हेल्थ हमारी प्राथमिकता है। हम सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं और यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि सभी सुरक्षा और एहतियाती उपायों का पालन किया जाए।’

पॉजिटिव आने के बाद तीनों स्टार्स ने अलग-अलग स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले भी टीवी जगत के कई स्टार्स कोविड-19 पॉजिटिव आ चुके हैं और कई स्टार्स ठीक भी हो गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!