Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 287 नागरिक, 86 सकुशल लौटे

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मार्च, 2022, शुक्रवार, देहरादून। शासन को यूक्रेन में अभी तक उत्तराखंड के 287 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना मिली है। इनमें से 86 सकुशल वापस आ चुके हैं। मुख्य सचिव एसएस संधु ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फंसे व्यक्तियों के स्वजन से निरंतर संपर्क में रहे। यदि इंटरनेट मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म से किसी छात्र या अन्य नागरिकों के फंसे होने की सूचना मिलती है और उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है तो इसके लिए अपर पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस के संपर्क में रहें।

गुरुवार को मुख्य सचिव एसएस संधु ने सचिवालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडवासियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे व्यक्तियों के स्वजन से लगातार संपर्क कर इसकी जानकारी शासन व स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली से साझा की जाए, ताकि यूक्रेन में फंसे छात्रों व अन्य नागरिकों को शीघ्रता से वापस लाया जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली एवं मुंबई में राज्य द्वारा यूक्रेन से आने वाले उत्तराखंड वासियों के लिए समन्वय केंद्र बनाए गए हैं। सभी आने वालों के ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। यूक्रेन से आने वाले नागरिकों की जो भी लोकेशन मिल रही है, उन सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से किया जाए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन व आसपास के देश में फंसे जिन व्यक्तियों अथवा उनके स्वजन से संपर्क नहीं हो पाया है, प्राप्त डाटा के आधार पर उनके स्वजन से संपर्क साधने को टीमें भेजी जाएं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वद्र्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एडीजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल, सचिव एसए मुरुगेशन सहित वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी भी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!