Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए>>ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
उत्तराखण्ड

लॉकडाउन में फंसे बिहार के 28 मजदूर 70 हजार रुपये में बस बुक कराकर घर के लिए हो गए रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, बुधवार। लॉकडाउन में फंसे बिहार के 28 मजदूर 70 हजार रुपये में बस बुक कर मंगलवार को घर के लिए रवाना हो गए। सभी शहर और आसपास के क्षेत्रों के होटल और ढाबों में काम करते थे। बता दें कि‍ प्रदेश सरकार ने स्‍पष्‍ट कर द‍िया है क‍ि बाहर के श्रमि‍कों को अपना इंतजाम करके खुद जाना होगा। सरकार इस मामले में सहयोग नहीं करेगी। दूसरों राज्यों में फंसे प्रवासियों को उत्तराखंड सरकार ट्रेन और बसों के सहारे ला रही है।

ऊधमसि‍ंह नगर में बिहार के अलग-अलग जिलों के हजारों लोग काम कर रहे हैं। इस बीच कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के बाद काम बंद हो गया। इससे बिहार समेत अन्य राज्यों के हजारों श्रमिकों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया।

शहर के होटल और ढाबों में काम करने वाले बिहार के जिला मुजफ्फरपुर थाना औराया के गांव छोटा बमनगांवा निवासी 28 मजदूर भी लॉकडाउन में यहीं फंस गए। उन्होंने प्रशासन से घर वापसी में मदद मांगी, लेकिन पास के अलावा कोई मदद नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने प्रति व्यक्ति 2500-2500 रुपये एकत्र कर 70 हजार रुपये में एक बस बुक की और मंगलवार को बिहार के लिए रवाना हो गए।

बस में सवार राजन सैनी ने बताया कि वह शहर के अलग-अलग होटल और ढाबों में काम करते थे। दो माह से लॉकडाउन में फंसे थे। इस दौरान होटल और ढाबा स्वामियों ने उनके खाने-पीने का इंतजाम किया। कुछ लोगों के पास रुपये नहीं थे तो होटल और ढाबा स्वामियों ने उनकी मदद की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!