Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 27,254 नए मामले, 219 मौतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 27,254 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इससे एक दिन पहले 28 हजार से ऊपर मामले सामने आए थे।

वहीं, ताजा मामलों में से 20 हजार से ज्यादा केस सिर्फ केरल से दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटों में 219 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है, जिसमें से 67 मौतें केरल में हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 37,687 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कुल रिकवरी का आंकड़ा 3,24,47,032 पहुंच गया है। इसके अलावा अब तक देश में कुल 3,32,64,175 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 3,74,269 सक्रिय मामले हैं और 4,42,874 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के अन्य राज्यों की तुलना में केरल में स्थिति अभी नहीं सुधरी है। यहां लगातार 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में अभी कोरोना के 2 लाख 22 हजार 255 (2,22,255) सक्रिय मामले हैं। वहीं, अब तक 41 लाख 30 हजार 065 (41,30,065) लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा इस बीमारी के कारण अभी तक राज्य में 22,551 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!