Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

‘स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025’ में 26 उत्कृष्ट चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

सेवा और संवेदना से बनता है सच्चा चिकित्सक : अजय टम्टा

उत्तराखंड को एक मॉडल हेल्थ स्टेट बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं : बंशीधर तिवारी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 5 जुलाई 2025, देहरादून। विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन व उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी देहरादून में “स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडोटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन अजय टम्टा, अति विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, सुबोध उनियाल, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, कुसुम कंडवाल, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा आशुतोष सयाना ने शिरकत की। “स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” में 26 उत्कृष्ट चिकित्सकों को सम्मानित किया गया ।

“स्वास्थ्य संवाद एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह–2025” कार्यक्रम राज्यभर में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवायें देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने एवं चिकित्सा क्षेत्र में संवाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए 31 समर्पित और प्रतिष्ठित चिकित्सकों को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा, पत्रकारिता, साहित्य और तकनीक के क्षेत्र में भी नवाचार और उपलब्धियों का मंचन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विचार एक नई सोच संगठन के अध्यक्ष डॉ. एस.डी. जोशी ने की, जिन्होंने कहा कि यह मंच समाज के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने और उन्हें सम्मान देने का कार्य करता रहेगा। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और आयोजन से जुड़े सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संस्था के संरक्षक मनोज इष्टवाल ने संस्था के कार्यों व पिछले 10 सालों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के सचिव राकेश बिजलवाण ने किया।

सम्मानित होने वाले चिकित्सकों की सूची

डॉ. अंजली नौटियाल, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, देहरादून।
डॉ. भागीरथी जोशी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
डॉ. उषा भट्ट, पैथोलॉजिस्ट, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
डॉ. शिव मोहन शुक्ला, सीएमओ, जनपद पौड़ी गढवाल।
डॉ. सुनील शर्मा, जनरल फिजीशियन, जिला चिकित्सालय, पौड़ी गढ़वाल।
डॉ. एल डी सेमवाल, सीएमएस, जिला चिकित्सालय, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
डॉ. विमल सिंह गुसांई, सीएमएस, उपजिला चिकित्सालय, श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल।
डॉ. अविनाश खन्ना, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम, देहरादून।
डॉ. आलोक सेमवाल, बाल रोग विशेषज्ञ, देहरादून।
डॉ. राजलक्ष्मी, मुंघड़ा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, देहरादून।
डॉ. सोनाली मंडल, जनरल फिजीशियन, उपजिला चिकित्सालय, जनपद चंपावत।
डॉ. गुरूशरण कौर, जनरल फिजीशियन, उपजिला चिकित्सालय, लोहाघाट, चंपावत।
डॉ. पकंज कुमार सिंह, स्वास्थ्य निदेशालय, निदेशक, एनएचएम, देहरादून।
डॉ. कुलदीप यादव, उपजिला चिकित्सालय, सितारगंज, उधमसिंहनगर।
डॉ. रामेश कुंवर, डिप्टी सीएमओ, जनपद हरिद्वार।
डॉ. नीजर कर्दम, मनोरोग विशेषज्ञ, जनपद टिहरी गढ़वाल।
डॉ. श्रद्वा प्रधान सयाना, स्त्री रोग विशेषज्ञ, देहरादून।
डॉ. कनिका दत्ता पराशर, पैथोलॉजिस्ट, देहरादून।
डॉ. कुमार जी कौल, फिजीशियन, दून मेडिकल कालेज, देहरादून।
डॉ. राजीव गैरोला, फिजीशियन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, देहरादून।
डॉ. सार्थक अरोड़ा, सुभारती मेडिकल कालेज, देहरादून।
डॉ. एश्वर्य कौशिक, जनरल फिजीशिन, कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल।
डॉ. पुष्कर शुक्ला, जिला चिकित्सालय, जनपद रूद्रप्रयाग,
डॉ. रवि कुमार, मेडिकल ऑफिसर, जिला चिकित्सालय, जनपद चंपावत।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!