Breaking News :
>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखण्डखेल-जगतदेहरादून

पसौली में 25वें खेलकूद, सांस्कृतिक समारोह में का समापन, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

खेलों में हमारे प्रदेश के खिलाड़ी कर रहे हैं उम्दा प्रदर्शन : महाराज

हमारी सरकार राज्य में खेलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, जनमानस का खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने, खिलाड़ियों की प्रतिभागगिता में वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 7 नवम्बर 2023, विकासनगर, देहरादून। जीवन में खेलकूद का अत्यंत महत्व है। खेलकूद से विद्यार्थियों में नेतृत्व, समान लक्ष्य के लिए मिलकर काम करना, खेल की भावना, साहस, सहनशीलता जैसे आवश्यक सद्गुणों का विकास होता है। साथ ही इससे तनाव भी कम होता है।

उक्त बात विकासनगर, ग्राम पसौली,‌ लांघा स्थित मिनी स्टेडियम में “आदर्श क्लब ग्राम पसौली खेल एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति” द्वारा 5 नवंबर से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय 25वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक आयोजन के समापन अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही।

ग्राम पसोली में मिनी स्टेडियम में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा हमारी सरकार राज्य में खेलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, जनमानस का खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने, खिलाड़ियों की प्रतिभागगिता में वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए खेलकूद विभाग द्वारा के कई योजनायें चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय खेलों में विजयी तथा प्रतिभाग करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए धनराशि भी मुहैया करायी जा रही है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि अभी गोवा में जो राष्ट्रीय गेम्स चल रहे हैं, उसमें हमारे प्रदेश के खिलाड़ी बहुत उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे राज्य के होनहार खिलाड़ी विभिन्न खेलों में काफी पदक ला रहा हैं यह हमारे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कबड्डी एवं वालीबाल आदि खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे सभी प्रतियोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दीपावली और राज्य स्थापना दिवस की अग्रिम शुभकामनायें भी दी।

इस मौके पर पछवादून (ग्रामीण) भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, मण्डल अध्यक्ष खजान नेगी, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, प्रधान ग्राम लांघा श्रीमती प्रमिला राणा, आदर्श क्लब के अध्यक्ष चैतराम चौहान सूरत सिंह, कमल बिजल्वाण और गंगा सिंह आदि उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बर : https://akashgyanvatika.com/maharaj-will-attend-the-25th-sports-and-cultural-function-in-pasauli/#google_vignette

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!