Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मंत्री हरक सिंह रावत, यशपाल और सुबोध समेत 25 नेताओं को कोर्ट से मिली राहत

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ दिसम्बर २०१९, शुक्रवार। वर्ष 2009 में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार थी। 21 दिंसबर 2009 को कांग्रेस से बतौर नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत सहित तमाम कांग्रेसियों ने जन समस्याओं और सरकारी की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करते हुए विधानसभा कूच किया था। इस दौरान विधानसभा के बाहर खूब हंगामा हुआ था और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई थी। विधानसभा घेराव कर हंगामा करने के दस साल पुराने मामले में आरोपित कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य व सुबोध उनियाल समेत 25 नेताओं को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अदालत से राहत मिल गई है। अदालत इन सभी के खिलाफ दायर वाद वापस ले लिया है।

तब हरक समेत 25 के खिलाफ नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट की अदालत में चल रही थी। इसी बीच सरकार ने साल 2018 में जनहित में मुकदमा वापस लेने का फैसला करते हुए अदालत में अर्जी दाखिल की, लेकिन सीजेएम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

अधिवक्ता नितिन वशिष्ठ ने बताया कि इस पर मामले में सत्र न्यायालय में अपील दायर की गई। सत्र न्यायालय ने सुनवाई की और आदेश दिया कि सरकार द्वारा मुकदमा वापस लेने का फैसला जनहित में किया गया है। निचली अदालत इस संबंध में उचित आदेश जारी करे। इस पर सुनवाई करते हुए अब सीजेएम कोर्ट ने मुकदमे को वापस लेने का आदेश दे दिया है।

  • कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल व यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा, संग्राम सिंह पुंडीर, भूपेंद्र, महेश शर्मा, विजय सिंह चौहान, मनीष नागपाल, विवेक खंडूरी, शिवेश बहुगुणा, ट्विंकल खन्ना, विकास चौधरी, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, सूर्यकांत धस्माना, किशोर उपाध्याय, विनोद रावत, सतपाल ब्रह्मचारी, शंकर चंद्र रमोला पर दर्ज हुआ था मुकदमा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!