Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादून

“मेरा गाँव मेरी सड़क योजना” के तहत 24 सड़कों को मिली मंजूरी

मेरा गाँव मेरी सड़क योजना के तहत सम्पर्क विहीन गाँव जुड़ेंगे मुख्य मार्ग से

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 11 जनवरी 2024, देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के कई जिलों में “मेरा गांव मेरी सड़क योजना” में 24 सड़क की योजनाओं को स्वीकृति दी है। इससे पूर्व इस वित्तीय वर्ष में इस योजना में 37 सड़क मार्ग स्वीकृत किये जा चुके हैं, जिसे सम्मिलित करते हुए इस वित्तीय वर्ष में अब तक 61 गाँव को सड़क मार्ग से जोड़े जाने की मंजूरी दी जा चुकी है। विगत वर्ष इस योजना में 49 गाँव के लिए सड़कें स्वीकृत की गयी थीं। जिन पर कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की परिधि से बाहर सम्पर्कविहीन गाँवों को सड़क से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को हर मौसम में बेहतर यातायात की सुविधा मिल सकेगी। मेरा गाँव मेरी सड़क योजना में मुख्य सडक़ से एक किमी की दूरी पर स्थित संपर्क विहीन गांवों की सार्वमौसम सम्पर्कता के लिए सड़के बनाई जाती है।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस योजना से गाँव वासियो को सभी मौसमों में आवागमन के लिए संपर्क मार्ग उपलब्ध होने के साथ-साथ स्थानीय उपज को बाजार तक लाने की सुविधा होगी। जिससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी तथा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष अन्य रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। उन्होंने कहा गाँवों को आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए सभी सम्भव प्रयास किये जायेंगे।

प्रदेश के विभिन्न विकासखण्डों की 24 सड़कें, जिनके निर्माण की स्वीकृति प्रदान हुई है, निम्नवत हैं :

अल्मोड़ा : धौलादेवी / चेलछीना से काना दोड़म महरकाना पलोली तक।

देहरादून : कालसी ग्राम पंचायत दिलउ के अन्तर्गत मुख्य मोटरमार्ग दैखईलान से भको ईला खेड़ा तक। देहरादून कालसी ग्राम पंचायत डिमउ के मुख्य मोटर मार्ग से कफाणी बस्ती तक। देहरादून कालसी क्वानु हष्टी मिनस मोटर मार्ग से प्राथमिक विद्यालय कांडोई जामुवा तक।देहरादून चकराता के ग्राम पंचायत कुल्हा के अन्तर्गत अपर कुल्हा से बगिया तक।

हरिद्वार : बहादराबाद /ग्राम भागीरथी नगर व ग्राम खाड़ गाँव को जोड़ती हुई कच्ची सड़क को सी०सी० सडक निर्माण कार्य। लक्सर / ग्राम पंचायत अको ढाकला से खेड़ी कलां मध्य सी०सी० सड़क निर्माण कार्य। लक्सर के ग्राम पंचायत कुआंखेड़ से ढाढेकी ढाणा के मध्य तटबंध के नीचे वाले मार्ग पर सी०सी० सड़क निर्माण। लक्सर के ग्राम रायसी से हबीबपुर कुडी तक। लक्सर के ग्राम निरंजनपुर मे केवलपुरी से शिवपुरी तक। लक्सर के ग्राम बुक्कनपुर से ऐथल बुजुर्ग तक।

लक्सर के ग्राम खानपुर से रणजीतपुर की ओर सी०सी० सड़क निर्माण। रुड़की के ग्राम पंचायत नन्हेड़ा अन्नतपुर में ग्राम रूहालकी तक। रुड़की के ग्राम पंचायत माधोपुर अरबी- हजरतपुर की ओर मदरसे से सरकड़ी गाँव की ओर सी०सी० सड़क निर्माण। रुड़की के ग्राम पंचायत किशनजम जमालपुर से कलालहट गांव को जोड़ने वाली सी०सी० सड़क निर्माण। खानपुर के ग्राम कान्हेवाली राय सिंह से ग्राम भोवाली के मध्य। खानपुर के ग्राम पंचायत कान्हेवाली में भोवावाली से पोड़ोवाली की ओर सी०सी० सड़क निर्माण।

उत्तरकाशी : डुण्डा/ ग्राम सभा सिरी के सड़क से पाल्या धौंतरी तक सड़क निर्माण। नौगाँव के मोटर रोड़ से गोदिन गांव तक। नौगाँव मोटर रोड़ से कण्डारी गाँव बस्ती तक। नौगाँव खमुण्डी मल्ली में मोटर मार्ग से थाता गाँव तक सड़क निर्माण। नौगाँव के ग्राम पंचायत रिखाउ मोटर रोड़ से सुराणा तक, पुरोला के रामावेष्टी मोटर मार्ग से पल्ली वेष्टी तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य। पुरोला के पोरा में मोटर मार्ग निर्माण।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!