Breaking News :
>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यटन

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

औली से गौरसों बुग्याल तक रोपवे हेतु सर्वे कराया जाये : महाराज

गूंजी को पर्यटन गर्तव्य के रूप में विकसित करने पर जोर

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 8 अगस्त 2024, देहरादून। पर्यटन मंत्री एवं अध्यक्ष, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा के पश्चात् बोर्ड सदस्यों का मनतव्य प्राप्त किया गया।उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (समूह ‘क’ और ‘ख’)‌ सेवानियमावली-2013 में‌ संशोधन किये जाने का प्रस्ताव पारित करने के साथ-साथ वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित साहसिक पर्यटन के ईवेन्ट कलैण्डर का अनुमोदन प्रदान किया गया।

श्री जागेश्वर धाम, महासू देवता, ओम‌ पर्वत,‌ मुनस्यारी, जादौन एवं टिम्बरसैण आदि के सुनियोजित विकास के सम्बन्ध में हो रहे कार्यों से बोर्ड को अवगत कराया गया।‌ चंपावत में 10 प्रमुख नौलो के सुधार एवं पर्यटन के दृष्टि से विकसित किये जाने हेतु अग्रेत्तर दस्तावेजीकरण (Documentation), मानचित्र और डी०पी०आर० गठन की कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया केदारनाथ एवं बद्रीनाथ की भांति गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम का Tourism destination प्लान तैयार किये जाने हेतु कन्सलटैन्ट का चयन कर अग्रेत्तर कार्यों के सम्बन्ध में बोर्ड को अवगत कराया गया। प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे ऋषिकेश, नैनीताल में ठंडी सड़क आदि में डेस्टिनेशन (illumination) के बारे में चर्चा की गई। कार्मिकों से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रमों आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बोर्ड बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि पिथौरागढ़ के गूंजी में महार्षि वेदव्यास की मूर्ति स्थापित कर एक पर्यटन गर्तव्य के रूप में विकसित किया जाये। गुड़गांव स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स की तर्ज पर थीम पार्क विकसित करने पर विचार किया जाये। औली से गौरसों बुग्याल तक रोपवे निर्माण हेतु सर्वे कराया जाये। राज्य के प्रमुख मार्गों पर इलैक्ट्रीक वाहनों हेतु चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाये।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य में स्थित प्रमुख पुलों से बंजी जम्पिंग की सभावनाओं पर कार्य किया जाये। एस्ट्रो टूरिज्म हेतु Sleep under the Skies की संकल्पना कर कार्यक्रम बनाया जाये। पर्यटन के क्षेत्र में रिसर्च एण्ड डेवल्पमेन्ट तथा कौशल विकास पर बोर्ड द्वारा सुदृढ़ रणनीति तय की जाये। परितयक्त पुलों पर पर्यटकों हेतु विभिन्न सुविधाओं के विकास पर कार्य किया जाये।

पर्यटन मंत्री द्वारा विभाग द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गयी तथा सभी अधिकारियों को उत्तराखण्ड को पर्यटन प्रदेश बनाने हेतु विभिन्न नीतियों तथा एक नई सोच के साथ कार्य करने के लिये प्रेरित किया। बैठक में सचिव पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुर्वे सहित पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारिगण भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!