Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
मनोरंजन

211 गायकों ने एक स्वर में गाया – ‘जयतु भारतम्, जयतु भारतम्, वसुदेव कुटुम्बकम, प्रधानमंत्री मोदी ने भी संज्ञान लिया और गायकों को बधाई दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 मई 2020, सोमवार। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आशा भोसले, एसपी बालासुब्रह्मण्यम, सोनू निगम, कैलाश खेर, अनुराधा पौडवाल जैसे देश के 211 बड़े गायकों ने एक स्वर में एक गाना ”जयतु भारतम्, जयतु भारतम्, वसुदेव कुटुम्बकम’ रिकॉर्ड किया हैं। 200 से अधिक गायकों द्वारा गाए इस गाने को शंकर महादेवन ने संगीतबद्ध किया हैं। वहीं इस गाने के बोल गीतकार प्रसून जोशी ने लिखा है। एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह गाना ‘आत्मनिर्भर भारत को दर्शाता’ है।

‘जयतु भारतम्, जयतु भारतम्’ में संस्कृत, तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, बंगाली, पंजाबी, आसामी और भोजपुरी सहित 16 भारतीय भाषाओं और बोलियों को शामिल किया गया है। आशा भोसले, अलका याग्निक, अनूप जलोटा, हरिहरन, एसपी बालासुब्रह्मण्यम, कैलाश खेर, कविता कृष्णमूर्ति, कुमार सानू, सोनू निगम जैसे गायकों ने इस गाने को बनाने में सहयोग किया है। वीडियो के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रकोप के लड़ रहे कोरोना योद्धाओं को भी वंदन किया गया हैंl इस गाने को गायकों ने अपने घर से रिकॉर्ड किया है।

यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है। इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरों से सजा उद्घोष है।

गाने के बोल काफी जोशीले हैं। इसके चलते गाना सुनने और देखने में और अच्छा लग रहा हैं। कुछ ही समय में यह वायरल हो जाएगा और लोगों की जुबां पर चढ़ जाएगाl इस गाने में शंकर महादेवन ने पूरे देश को एक साथ लाने की कोशिश की हैं, जो कि सफल भी हुई हैं। इस गाने के बारे में लता मंगेशकर ने लिखा, ‘नमस्कार, हमारे ISRA के बहुत गुणी २११ कलाकारों ने एक होकर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित इस गीत का निर्माण किया हैं,जो पूरे भारत की जनता को और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदीजी को हम अर्पण करते हैं। जयतु भारतम्।

नमस्कार.हमारे ISRA के बहुत गुणी २११ कलाकारोंने एक होकर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित इस गीत का निर्माण किया है ,जो पूरे भारत की जनता को और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदीजी को हम अर्पण करते हैं.जयतु भारतम् @narendramodi ,@SangeetSetuIn https://youtu.be/kNpTko0fRs4 

इस गाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संज्ञान लिया हैं और उन्होंने गायकों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है। इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरों से सजा उद्घोष है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!