Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
उत्तराखण्ड

21 हजार उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, जल्द बढ़ेगा मानदेय

देहरादून : प्रदेश सरकार 21 हजार उपनल कर्मियों को जल्द खुशखबरी देने जा रही है। सरकार ने इनका मानदेय बढ़ाने को तैयार है। अब केवल निर्णय इस बात पर लेना है कि इनका न्यूनतम वेतन कितना रखा जाएगा। सातवें वेतनमान की संस्तुतियों को भी इसका आधार बनाया जा सकता है। इस पर जल्द ही कैबिनेट की मुहर लगा दी जाएगी।

प्रदेश में इस समय विभिन्न महकमों में 21 हजार से अधिक कर्मी उपनल के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें सचिवालय से लेकर तमाम सरकारी कार्यालयों, राज्य सरकार के उपक्रम व केंद्र सरकार के उपक्रम शामिल हैं।

दरअसल, प्रदेश में अभी उपनल के जरिए इंजीनियर से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक के लिए विभिन्न विभागों को सेवाएं दी जाती हैं। इसके लिए कार्य से हिसाब से अलग-अलग मानदेय निर्धारित किया गया है। मसलन अकुशल को 6400 रुपये, अर्द्धकुशल को 7600, कुशल को 8400 और उच्च कुशल को 18000 रुपये मानदेय नियत है। दो वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने सभी को अलग से 2800 रुपये मानदेय दिए जाने का प्रावधान भी किया है।

उपनल कर्मी लंबे समय से सरकार मानदेय बढ़ाने की मांग करे रहे हैं। बीते माह उपनल कर्मियों ने बकायदा आंदोलन तक किया था। इसके बाद हाल ही में उपनलकर्मियों की सरकार से वार्ता भी हुई, जिसमें उनका मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। सरकार भी मानदेय बढ़ाने को तैयार है। यह मानदेय कितना होगा, अब इस पर मंथन चल रहा है।

दरअसल, उपनल कर्मी समान पद, समान वेतन की मांग कर रहे हैं और सरकार अभी उन्हें यह वेतन देने की स्थिति में नहीं है। माना जा रहा है कि ऐसे में सातवें वेतनमान की संस्तुतियों के आधार पर यानी न्यूनतम मजदूरी 18000 रुपये को इसका आधार बनाया जा सकता है। यह थोड़ा कम और ज्यादा हो सकता है। सरकार भी इसी दिशा में आगे कदम बढ़ा रही है।

पहले माना यह जा रहा था कि बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मसले को लाया जा सकता है। इसकी तैयारी भी थी, लेकिन यह मसला कैबिनेट में नहीं उठा। अब माना जा रहा है कि विचलन के माध्यम से इस पर निर्णय लिया जा सकता है।

सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सरकार मानदेय बढ़ाने को तैयार है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!