Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
देश

2024 तक विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारत :PM Modi

पीएम मोदी ने रूस दौर के आखिरी दिन गुरुवार को पांचवें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) के मंच पर पूरी दुनिया के सामने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने फोरम को संबोधित करते हुए कहा ‘भारत, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत 5 ट्रिलियन डॉलर का अर्थव्यवस्था बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। साल 2024 तक भारत इस मुकाम को हासिल कर लेगा।

विकास की रफ्तार तेज हुई
पीएम मोदी ने कहा ‘भारत और रूस के साथ आने पर विकास की रफ्तार को 1+1= 11 बनाने का मौका है। हाल ही में भारत के कई नेता यहां पर आए और कई विषयों पर चर्चा की।’

चुनाव से पहले ही निमंत्रण
‘राष्ट्रपति पुतिन ने इस कार्यक्रम के लिए मुझे भारत में चुनाव से पहले ही निमंत्रण दे दिया था। देश के 130 करोड़ लोगों ने मुझपर भरोसा जताया है। मैंने राष्ट्रपति पुतिन के साथ रूस की प्रतिभा को जानने का मौका मिला। इससे मैं काफी प्रभावित हुआ हूं। भारत और पूर्वी हिस्से का रिश्ता काफी पुराना है, भारत पहला देश है जिसने यहां पर अपना दूतावास खोला है।’

व्लादिवोस्तोक दोनों देशों के लिए बना एक अहम स्थान
मोदी ने कहा कि सोवियत यूनियन के समय भी भारत-रूस का काफी रिश्ता मजबूत था। व्लादिवोस्तोक दोनों देशों के लिए एक अहम स्थान बना है, भारत ने यहां पर एनर्जी सेक्टर और दूसरे उघयोग में निवेश किया है।पीएम मोदी ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन की रूस के सुदूर हिस्से के लिए रुचि काफी ज्यादा है, जो उनकी नीति में झलकती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत कदम से कदम मिलाकर रूस के साथ चलना चाहता है।

11 गवर्नरों को भारत आने का न्योता
पीएम मोदी ने इस दौरान बताया कि रूस के इस पूर्वी हिस्से के सभी 11 गवर्नरों को भारत आने का न्योता दिया है। आज दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक मुकाम पर हैं। भारत और रूस मिलकर स्पेस की दूरियां पार करेंगे और समंदर की गहराइयों को मापेंगे। जल्द ही चेन्नई और व्लादिवोस्तोक के बीच शिप चलेंगे।’

एशिया पैसेफिक देशों का दुनिया पर काफी बड़ा प्रभाव होगा
इस दौरान पुतिन ने कहा कि भारत, चीन, कोरिया, मलेशिया, जापान, मंगोलिया जैसे देशों का हमारे साथ अटूट संबंध है। आने वाले दशकों में एशिया पैसेफिक रीजन के देशों का दुनिया पर काफी बड़ा प्रभाव होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!