Breaking News :
>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब>>श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

प्रदेश में कोरोना के 200 नए मामले आए सामने, कुंभनगरी हरिद्वार में सबसे अधिक 71 लोग संक्रमित

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2021, गुरूवार, देहरादून। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक व अन्य राज्यों की तरह ही उत्तराखंड में भी कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है। प्रदेश में कोरोना के 200 नए मामले आए हैं। इससे पहले इस साल 16 जनवरी को 226 मामले मिले थे। कोरोना की सबसे ज्यादा मार देहरादून जनपद पर पड़ रही है। बुधवार को यहां संक्रमण दर 4.45 फीसद रही, जबकि एक दिन पहले यह 3.53 फीसद थी। उधर, रुद्रप्रयाग जिले में राइंका ऊखीमठ के सात छात्र संक्रमित मिले हैं। यह आंकड़े शासन-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में डाल रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी व निजी लैब से 12048 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 11848 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुंभनगरी हरिद्वार में सबसे अधिक 71 लोग संक्रमित मिले हैं। देहरादून में भी 63 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके अलावा नैनीताल में 22, ऊधमसिंह नगर में 14, टिहरी, रुद्रप्रयाग व पौड़ी में आठ-आठ, पिथौरागढ़ में पांच व अल्मोड़ा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। वहीं, बागेश्वर, चमोली, चंपावत व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 49 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।

प्रदेश में अब तक 98 हजार, 880 लोग संक्रमित हुए हैं। जिनमें 94634 (95.71 प्रतिशत) स्वस्थ्य हो चुके हैं। वायरस का प्रसार बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी बढ़ने लगे हैं। फिलहाल 13 जनपदों में कोरोना के 1115 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमित 1706 मरीजों की मौत भी अब तक राज्य में हो चुकी है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण का कार्य जारी है। बुधवार को 284 केंद्रों पर 17 हजार, 642 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। इनमें साठ साल से अधिक उम्र के सबसे अधिक 13628 लोग शामिल रहे। जबकि 45 से 59 साल उम्र के 1469 व्यक्तियों को भी टीका लगाया गया है। इसके अलावा 662 स्वास्थ्य कर्मियों व 1883 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगा है। इस तरह राज्य में अब तक एक लाख, 17 हजार, 660 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं साठ साल से अधिक उम्र के दो लाख, 54 हजार, 226 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!