Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

20 सूत्री कार्यक्रम के नए फ्रेमवर्क के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के बाद विभाग एवं सेक्टर वार बैठक लगाने के दिये निर्देश : नरेश बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 6 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। आज 6 अगस्त 2020 को कैबिनेट मंत्री स्तर दायित्वधारी एवं 20 सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल की अध्यक्षता में 20 सूत्री कार्यक्रम के अधिकारियों के साथ लघु बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम अयोध्या में श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण की सभी को बधाइयां देते हुए, उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम के नए फ्रेमवर्क के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के बाद विभाग एवं सेक्टर वार बैठक लगाने के निर्देश दिये तथा कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 20 सूत्री कार्यालय को प्रत्येक दिन सैनिटाइज करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम की कार्य क्षमता और अधिक बढ़ाने के लिए कार्यालय भवन स्थापना हेतु ब्रिडकुल में स्थान प्राप्त करने हेतु सर्वेक्षण का निर्देश दिया। उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम के जिला स्तरीय समितियों के उपाध्यक्ष को जनपद स्थित विकास भवन में एक कक्ष आवंटित करने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के प्रस्ताव के साथ ही उनके द्वारा स्थानीय निरीक्षण किए जाने पर टीए डीए का प्रावधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जिले के उपाध्यक्ष प्रभारी मंत्री या राज्य स्तरीय उपाध्यक्ष के संज्ञान में लाते हुए, अपने अपने जिले में बैठक कर 20 सूत्री कार्यक्रम की कार्य प्रणाली को और प्रभावशाली बनाने में सहायता करेंगे।
बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रम के निदेशक सुशील कुमार एवं वरिष्ठ शोध अधिकारी जे सी चंदोला तथा वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती किरन शर्मा उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!