Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
देश

20 मिनट के लिए बनी दुल्हन, एक हिचकी और मौत

पटना । बिहार के आमस के सिहुली गांव के नसरूल्ला खां की पुत्री फरहीन की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। घर में खुशी का माहौल था। शादी के बाद सुबह विदाई हुई और दूल्हा उसे लेकर अपने घर को चला ही था कि दुल्हन को कार में ही हिचकी आई और उसने दम तोड़ दिया। अपनी दुल्हन को बांहों में लेकर वह अपने घर नहीं सुपुर्द ए खाक करने पहुंचा। ये देखकर सबकी आंखें भर आईं।

नसरूल्ला खां की पुत्री फरहीन कम्प्यूटर इंजीनियर थी। उसकी शादी सोमवार की रात गया के एमआई प्लाजा में हुई थी। बिहारशरीफ के कलीमुजमां के इंजीनियर पुत्र तौसीफुज्जमा के साथ उसकी शादी हुई थी।

अभी दुल्हन को लेकर दूल्हा दु:खहरनी फाटक के पास ही पहुंचा था कि उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार की सुबह नौ बजे विदाई हुई थी। 20 मिनट बाद 9:20 में ही बजे ही दुल्हन फरहीन ने दम तोड़ दिया। बारात तो वापस बिहारशरीफ लौट गई। किन्तु अपनी नई-नवेली दुल्हन की मिट्टी में शामिल होने के लिए दूल्हा अपने माता-पिता व कुछ रिश्तेदारों के साथ ससुराल में ही रुक गया।

फरहीन के घरवालों ने बताया कि रात में पूरे धूमधाम के साथ शादी हुई। सुबह पूरे रस्म के साथ दूल्हा-दुल्हन को विदा किया गया। अभी दूल्हे की गाड़ी विवाहस्थल से महज पांच किलोमीटर आगे गई होगी कि अचानक दुल्हन को हिचकी आयी और दूल्हे की गाड़ी में ही दम तोड़ दिया। पल भर के लिए दुल्हे को भी विश्वास नहीं हुआ।

उसने इसकी जानकारी दुल्हन के घरवालों को दी। इसके बाद उसे गया के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण ब्रेन हैमरेज व हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

घर वाले लड़की के साथ शादि के लिए रविवार को खुशी-खुशी घर से गया के लिए निकले थे। तब किसी ने इस घटना की कल्पना भी नहीं की थी। दुबई से लड़की के चाचा, मामा, बहनोई, फुफेरे भाई व चाचा  समारोह में शामिल होने आये थे। सबने अपनी ओर से दुल्हा-दुल्हन को गिफ्ट और शुभकामनाएं देकर विदा किया था।

शादी के बाद सभी अपने गंतव्य स्थान पर जाने वाले थे। किन्तु दुल्हन की मौत ने सबको भीतर से तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि नसरूल्ला की सबसे छोटी बेटी की शादी होने के कारण वे वर्षों से बाहर रहने के बाद भी समय निकालकर पहुंचे थे। इधर घर व गांव वाले शादी में दूल्हा पक्ष की ओर से आनेवाले कलेर (शादि की मिठाई) व फरही के इंतजार में थे। किन्तु उसकी जगह लड़की का शव देख आवाक रह गये।

मुन्ना खां बताते हैं कि बेटी ने मां को कई अरमान पूरी कराने का वादा कर घर से शादी के लिए निकली थी। उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि जिस पुत्री को कुछ ही घंटे पूर्व हाथ पीले कराकर दूल्हे के साथ विदा किया था, घर में उसका शव पड़ा हुआ है। दिल्ली से पहुंची बड़ी बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!