Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जल गए चालक और परिचालक

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2021, शनिवार, उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर जिले के ऋषभदेव क्षेत्र में उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर शुक्रवार को दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद आग लग गई। हादसे में एक ट्रक के चालक व परिचालक जिंदा जल गए, जबकि दूसरे के चालक व परिचालक बुरी तरह झुलस गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में मृत चालक व परिचालक की पहचान नहीं हो पाई है। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए ऋषभदेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उदयपुर अहमदाबाद हाई वे पर ऋषभदेव क्षेत्र में बालाजी होटल के समीप दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का आधा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चंद सेकेंडों में वह आग से घिर गया। उस ट्रक के चालक व परिचालक आग से घिर चुके थे और वह उसी में जिंदा जल गए। जबकि दूसरे ट्रक के चालक परिचालकों किसी तरह अपनी जान बचाकर कूद गए। लोगों ने उन्हें बचा लिया, लेकिन उनके बुरी तरह झुलसने से उनकी भी पहचान नहीं हो पाई।

सूचना मिलने पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल चालक व परिचालकों को तुरंत ऋषभदेव अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। उदयपुर में भर्ती उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, पुलिस दमकल को सूचना देकर घटनास्थल पर ट्रकों में लगी आग पर काबू पा लिया। इस बीच, उदयपुर व अहमदाबाद हाईवे लगभग एक घंटे तक जाम रहा। जिंदा जले चालक व परिचालक के शव ऋषभदेव के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जिस ट्रक में वे सवार थे, उसके पीछे लगी नंबर प्लेट के आधार पर ट्रक मालिक से संपर्क किया जा रहा है, उसी से ट्रक के चालक और परिचालक का पता लग पाएगा। अभी तक उनका पता नहीं लग पाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!