Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2.59 लाख नए मामले आए सामने, 1761 मरीज़ों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों के साथ-साथ मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। सोमवार के मुकाबले आज नए मामलों में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इस दौरान रिकॉर्ड मौतें भी हुई हैं। बीते एक दिन में मरने 1700 से अधिक नई मौतों के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 1.80 लाख को पार कर गया है। महज 15-16 दिन के भीतर ही 25 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2 लाख 59 हजार 170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 53 लाख 21 हजार से अधिक हो गई है। इस दौरान हुई 1,761 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,80,530 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक मृत्यु दर गिरकर 1.19 प्रतिशत हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 पहुच गई है, जबकि कुल 1,31,08,582 मरीज ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार पहुंच गए थे। इसके 107 दिन बाद यानी पांच अप्रैल को मामले सवा करोड़ से अधिक हो गए। लेकिन संक्रमण के मामले डेढ़ करोड़ से अधिक होने में महज 15 दिन का वक्त लगा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!