Breaking News :
>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1675 मामले सामने आए, एक्टिव केस घटकर 15 हजार से कम

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मई 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना संक्रमण की रफ्तार में काफी कमी आई देखने को मिली थी। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के महज 268 नए केस सामने आए थे। वहीं संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,675 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि 6 दिन बाद कोरोना के दो हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं। कल यानी सोमवार को कोरोना के 2,022 मामले सामने आए थे। मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से इस दौरान 31 लोगों की मौत भी हुई है।

कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 15 हजार से कम हो गए हैं। कोरोना के एक्टिव केस घटकर 14,841 हो गए हैं। वहीं, पाजिटिविटी दर 0.41 फीसद हो गई है। दरअसल, एक दिन पहले देश में कोरोना संक्रमण के 2,022 मामले सामने आए थे। वहीं, इस दौरान 2,099 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 46 मरीजों की मौत भी हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक कुल चार करोड़ 25 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 192.38 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!